Gold Price Update: सोने कीमत में उठापटक से पशोपेश में ग्राहक, यहां जानिए 14 से 24 कैरेट का ताजा भाव

Gold News, Gold Silver Price, Gold Silver Rate, Gold Rate Update, Gold Silver Prices Today

Gold Price Update: अगर आप भी सोना या फिर सोने के गहने खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी और जरूरी है। पिछले कई दिनों से सोने की कीमत में पिछले कई दिनों से जारी उथल-पुथल के बीच इस कारोबारी हफ्ते के पांचवें दिन (29 July) को भी सोने के साथ-साथ चांदी के दाम तेजी दर्ज की गई।

विज्ञापन

सोने की कीमत में 244 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बढ़त दर्ज की गई। वहीं चांदी 1581 रुपये प्रति किलो की दर से महंगी हुई। इसके बाद भी सोना 52000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 58000 रुपये प्रति किलो के करीब बिक रही है। इसके साथ सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 4700 और चांदी 22000 रुपये से भी सस्ता मिल रही है।

विज्ञापन

शुक्रवार को सोना (Gold Price) 244 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 51466 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सोना (Gold Rate) 380 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 51222 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

वहीं चांदी (Silver Price) 1581 रुपये महंगा होकर 57553 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को चांदी (Silver Rate) 1132 रुपये महंगा होकर 55972 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव

इस तरह शुक्रवार को 24 कैरेट वाला सोना 244 रुपये महंगा होकर 51466 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 243 रुपये महंगा होकर 51260 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 224 रुपये महंगा होकर 47143 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 183 रुपये महंगा होकर 38600 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 143 रुपये महंगा होकर 30108 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

ऑलटाइम हाई से सोना 4700 और चांदी 22000 रुपये मिल रहा है सस्ता

इस गिरावट के बाद सोना फिलहाल अपने ऑलटाइम हाई से करीब 4734 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें कि सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 22427 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।

विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी की कीमत में हलचल

दरअसल रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 155 दिनों से जारी युद्ध और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में जारी उतार-चढ़ाव के बीच भारत समेत दुनियाभर के सर्राफा बाजार में अस्थिरता की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में दुनियाभर में सोने और चांदी की कीमत में भी हलचल देखी जा रही है।

मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

विज्ञापन

ऐसे जानें सोने की शुद्धता

अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।

24 कैरेट का सोना होता है सबसे शुद्ध

आपको बता दें कि 24 कैरेट का सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन इस सोने से गहने नहीं बनाए जा सकते हैं क्योंकि ये बेहद मुलायम होते हैं। इसलिए जेवर या फिर आभूषण बनाने में ज्यादातर 22 कैरेट गोल्ड का प्रयोग किया जाता है। 24 कैरेट गोल्ड 99.9 फीसदी गुणवत्ता होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है, जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोने की बिक्री करते हैं।

विज्ञापन

और पढ़िए – Swiggy कर्मचारियों की आई मौज, जानें- इस बड़े अपडेट के बारे में

हॉलमार्क देखकर ही खरीदें सोना

सोने की खरीदारी के वक्त ग्राहकों को इसकी क्वॉलिटी का जरूर ध्यान रखना चाहिए। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

विज्ञापन

ISO द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड में क्या है अंतर?

24 कैरेट गोल्ड 99.9 फीसदी शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ