Gold Price Update: सोने दाम में उठापटक से पशोपेश में ग्राहक, यहां जानिए 14 से 24 कैरेट गोल्ड का लेटेस्ट प्राइस
Edited By Pankaj Mishra

Gold Price Update
Edited By Pankaj Mishra

Gold Price Update
Gold Price Update: शादियों के सीजन में सोने और चांदी खरीदारी का इच्छा रखने वालों के लिए जरूरी खबर है। लग्न के सीजन में पीली धातू के दाम में पिछले कई दिनों से लगातार बढ़ोतरी जारी है। इस कारोबारी हफ्ते के पांचवें दिन सोने के साथ-साथ चांदी के के दामों में बड़ी तेजी दर्ज की गई।
शुक्रवार को सोना 475 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा हुआ जबकि चांदी की कीमत में 1131 रुपये प्रति किलो की दर से बढ़त दर्ज की गई। इसके साथ ही शुक्रवार को सोना करीब 53700 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 64500 रुपये प्रति किलो के स्तर बंद हुई। फिलहाल लोगों पास सोना करीब 2500 रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी 15600 प्रति किलो से भी सस्ता खरीददारी का मौका है।
इस कारोबारी हफ्ते के पांचवे और अंतिम दिन शुक्रवार को सोना (Gold Price) 475 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़त के 53656 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सोना 404 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बढ़कर होकर 53181 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
शुक्रवार को सोने के साथ-साथ चांदी (Silver Price) की कीमत में भी बड़ी तेजी दर्ज की गई। चांदी 1131 रुपये की बढ़त के साथ 64434 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को चांदी (Silver Rate) 1303 रुपये प्रति किलो की बढ़त के साथ 63203 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थीा
इस तरह शुक्रवार को 24 कैरेट वाला सोना 475 महंगा होकर 53181 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 473 रुपया महंगा होकर 52968 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 356 रुपया महंगा होकर 48714 रुपये, 18 कैरेट वाला महंगा 278 रुपया महंगा होकर 39886 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 236 रुपये महंगा होकर 31111 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ।
सोना फिलहाल अपने ऑलटाइम हाई से करीब 2544 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें कि सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 115546 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
सर्राफा बाजार के जानकारों की मानें तो लग्न के सीजन अभी काफी बचे हुए हैं। ऐसे में आने वाले दिनों सोना और चांदी की कीमत में तेजी का दौर जारी रहेगा। साथ ही इन लोगों का कहना है कि जल्द ही नए साल 2023 में सोने के भाव अपने उच्चतम स्तर के पास या फिर पार पहुंच जाएगा। ऐसे में अगर आपके यहां भी शादी-व्याह है और आपको सोना खरीदना है तो आप जल्द से जल्द खरीद लें। ताकि आपको कुछ फायदा हो पाए।
शादी-विवाह के मौसम में सोने और चांदी के दाम में उठापटक लगातार जारी है। सोने और चांदी के दाम कभी बढ़ जाते हैं तो कभी लुढ़क जाते हैं। इससे लग्न के सीजन में गहने खरीददार पशोपेश की स्थिति में हैं कि उनके लिए सोने और चांदी की खरीदना कब ठीक रहेगा यानी सस्ता मिलेगा। इस बीच इस कारोबारी हफ्ते की शुरुआत सोना और चांदी के दाम में तेजी से हुई है।
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: