Gold Price Today, 29 November 2022: आज फिर लुढ़क गया सोना और चांदी, दिल्ली-मुंबई-लखनऊ-इंदौर तक ये है रेट
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Gold Price Today: शादी-व्याह के सीजन में सोना और चांदी खरीदारों के लिए अच्छी खबर है। इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन आज सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में एकबार फिर गिरावट देखी जा रही है। भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोना और चांदी के दाम में गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। आज सोना 137 रुपये तो चांदी 520 रुपये सस्ता हुई है। इसके बाद सोना फिलहाल 52700 रुपये प्रति किलो और चांदी 61600 रुपये के करीब बिक रही है।
आपको बता दें कि पिछले एक महीने से सोने और चांदी के दाम में लगातार हलचल देखी जा रही है। सोने और चांदी के दाम कभी कम हो जाते हैं तो कभी बढ़ जाते हैं। ऐसे में ग्राहक इसकी खरीदारी को लेकर संशय है। लोगों को समझ में नहीं आ रहा है कि उनके लिए सोना और चांदी खरीदना कब फायदेमंद रहेगा।
हालांकि जानकारों का कहना है कि लग्न के सीजन में अभी लोगों के पास सस्ते में सोना और चांदी खरीदने का बढ़ियां मौका है। क्योंकि आने वाले दिनों सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में और तेजी आएगी और दोनों नया रिकॉर्ड बना सकता है।
अभी पढ़ें – YES BANK बंद करने जा रहा है ये स्कीम, 1 दिसंबर से ग्राहकों को होगी परेशानी! जल्दी ढूंढे विकल्प
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन आज मंगलवार (29 November) को सोना (Gold Price Update) 137 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता कर 52715 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर खुला। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सोना (Gold Price) 53 रुपये महंगा होकर 52852 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
वहीं आज चांदी (Silver Price Update) 520 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता होकर 61445 रुपये प्रति किलो के स्तर पर खुली। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को चांदी रुपये महंगी होकर 62110 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) से उलट मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी आज सोना और चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स पर आज सोना 292 रुपये की दर से महंगा होकर 52,465 रुपये के स्तर पर है। जबकि चांदी 449 रुपये की उछाल के साथ 61,340 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रही है।
फिलहाल सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 3485 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई अगस्त 2020 में बनाया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 18390 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है। ऐसे में जो लोग सोना या फिर चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, उनके लिए खरीदारी का यह अच्छा मौका साबित हो सकता है।
इस तरह आज 24 कैरेट सोना का ताजा भाव 52715 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 52504 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 48287 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 39536 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 30838 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
भारतीय सर्राफा बाजार से उलट अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आज सोना और चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। अमेरिका में सोना 13.04 डॉलर की तेजी के साथ 1,753.92 डॉलर प्रति औंस के रेट पर है तो चांदी 0.30 डॉलर की तेजी के साथ 21.23 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रही है।
दिल्ली (Delhi Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48610, 24ct Gold : Rs. 53040, Silver Price : Rs. 61400
मुंबई (Mumbai Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48560, 24ct Gold : Rs. 52980, Silver Price : Rs. 61400
कोलकाता (Kolkata Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48460, 24ct Gold : Rs. 52880, Silver Price : Rs. 61400
चेन्नई (Chennai Gold Price)
22ct Gold : Rs. 49160, 24ct Gold : Rs. 53630, Silver Price : Rs. 68100
हैदराबाद (Hyderabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48460, 24ct Gold : Rs. 52880, Silver Price : Rs. 68100
बंगलुरु (Bangalore Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48510, 24ct Gold : Rs. 52930, Silver Price : Rs. 68100
मंगलुरु (Mangalore Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48510, 24ct Gold : Rs. 52930, Silver Price : Rs. 68100
अहमदाबाद (Ahmedabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48510, 24ct Gold : Rs. 52930, Silver Price : Rs. 61400
सूरत (Surat Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48510, 24ct Gold : Rs. 52930, Silver Price : Rs. 61400
नागपुर (Nagpur Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48460, 24ct Gold : Rs. 52880, Silver Price : Rs. 61400
पुणे (Pune Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48460, 24ct Gold : Rs. 52880, Silver Price : Rs. 61400
भुवनेश्वर (Bhubaneswar Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48460, 24ct Gold : Rs. 52880, Silver Price : Rs. 68100
चंडीगढ़ (Chandigarh Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48610, 24ct Gold : Rs. 53040, Silver Price : Rs. 61400
भोपाल (Bhopal Gold Price)
22ct Gold : Rs. 49390, 24ct Gold : Rs. 53250, Silver Price : Rs. 68300
इंदौर (Indor Gold Price)
22ct Gold : Rs. 49390, 24ct Gold : Rs. 53250, Silver Price : Rs. 68300
जयपुर (Jaipur Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48710, 24ct Gold : Rs. 53140, Silver Price : Rs. 61400
लखनऊ (Lucknow Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48610, 24ct Gold : Rs. 53040, Silver Price : Rs. 61400
पटना (Patna Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48490, 24ct Gold : Rs. 52930, Silver Price : Rs. 61400
गाजियाबाद (Ghaziabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48610, 24ct Gold : Rs. 53040, Silver Price : Rs. 61400
नोएडा (Noida Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48610, 24ct Gold : Rs. 53040, Silver Price : Rs. 61400
गुरुग्राम (Gurgram Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48610, 24ct Gold : Rs. 53040, Silver Price : Rs. 61400
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: