Gold Price Today, 28 November 2022: सोना ग्राहकों की चमकी किस्मत, दिल्ली-मुंबई-लखनऊ-इंदौर तक ये है रेट
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Gold Price Today: शादी-व्याह के लग्न के मौसम के बीच इस कारोबारी हफ्ते की शुरुआत सोने के दाम में बढ़ोतरी तो चांदी के दाम में गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। पिछले करीब एक महीने से सोने और चांदी के दाम में बड़ी हलचल देखी जा रही है। सोने और चांदी के दाम कभी कभी कम हो जाते हैं तो कभी बढ़ जाते हैं।
ऐसे में ग्राहक इसकी खरीदारी को लेकर संशय है। लोगों को समझ में नहीं आ रहा है कि उनके लिए कब सोना और चांदी खरीदना फायदेमंद रहेगा। आज सोना 13 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा हुआ है, जबकि चांदी की कीमत में 384 रुपये प्रति किलो की गिरावट देखी जा रही है। इसके बाद सोना फिलहाल 52700 रुपये प्रति किलो और चांदी 61500 रुपये के करीब बिक रही है।
जानकारों के मुताबिक लग्न के सीजन में फिलहाल सस्ता सोना और चांदी सस्ते में खरीदने का बढ़ियां मौका है। फिलहाल सोना अपने ऑलटाइम हाई से 3500 रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी 18500 रुपये प्रति किलो की दर से ज्यादा सस्ता भी बिक रही है। दरअसल सर्राफा बाजार के जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में और तेजी आएगी और दोनों नया रिकॉर्ड बना सकता है।
अभी पढ़ें – Gold Price Update: सोना खरीदने में ना करें देरी, कीमत को लेकर आया यह बड़ा अपडेट, जानें ताजा भाव
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन आज सोमवार (28 November) को सोना (Gold Price Update) 13 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा कर 52673 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर खुला। जबकि पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को सोना (Gold Price) 53 रुपये सस्ता होकर 52660 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
वहीं आज चांदी (Silver Price Update) 384 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता होकर 61445 रुपये प्रति किलो के स्तर पर खुली। जबकि पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को चांदी 437 रुपये सस्ती होकर 61829 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) से उलट मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी आज सोना और चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स पर आज सोना 118 रुपये की दर से सस्ता होकर 52,426 रुपये के स्तर पर है। जबकि चांदी 349 रुपये की गिरावट के साथ 61,327 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रही है।
फिलहाल सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 3527 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई अगस्त 2020 में बनाया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 18535 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है। ऐसे में जो लोग सोना या फिर चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, उनके लिए खरीदारी का यह अच्छा मौका साबित हो सकता है।
इस तरह आज 24 कैरेट सोना का ताजा भाव 52673 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 52462 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 48289 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 39505 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 30814 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
भारतीय सर्राफा बाजार से उलट अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आज सोना और चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। अमेरिका में सोने 1.04 डॉलर की गिरावट के साथ 1,749.90 डॉलर प्रति औंस तो चांदी 0.10 डॉलर की गिरावट के साथ 21.18 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
दिल्ली (Delhi Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48710, 24ct Gold : Rs. 53140, Silver Price : Rs. 61400
मुंबई (Mumbai Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48560, 24ct Gold : Rs. 52980, Silver Price : Rs. 61400
कोलकाता (Kolkata Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48560, 24ct Gold : Rs. 52980, Silver Price : Rs. 61400
चेन्नई (Chennai Gold Price)
22ct Gold : Rs. 49210, 24ct Gold : Rs. 53670, Silver Price : Rs. 67500
हैदराबाद (Hyderabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48560, 24ct Gold : Rs. 52980, Silver Price : Rs. 67500
बंगलुरु (Bangalore Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48610, 24ct Gold : Rs. 53030, Silver Price : Rs. 67500
मंगलुरु (Mangalore Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48610, 24ct Gold : Rs. 53030, Silver Price : Rs. 67500
अहमदाबाद (Ahmedabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48610, 24ct Gold : Rs. 53030, Silver Price : Rs. 61400
सूरत (Surat Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48610, 24ct Gold : Rs. 53030, Silver Price : Rs. 61400
नागपुर (Nagpur Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48560, 24ct Gold : Rs. 52980, Silver Price : Rs. 61400
पुणे (Pune Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48560, 24ct Gold : Rs. 52980, Silver Price : Rs. 61400
भुवनेश्वर (Bhubaneswar Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48560, 24ct Gold : Rs. 52980, Silver Price : Rs. 67500
चंडीगढ़ (Chandigarh Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48710, 24ct Gold : Rs. 53140, Silver Price : Rs. 61400
भोपाल (Bhopal Gold Price)
22ct Gold : Rs. 49140, 24ct Gold : Rs. 52950, Silver Price : Rs. 67700
इंदौर (Indor Gold Price)
22ct Gold : Rs. 49140, 24ct Gold : Rs. 52950, Silver Price : Rs. 67700
जयपुर (Jaipur Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48710, 24ct Gold : Rs. 53140, Silver Price : Rs. 61400
लखनऊ (Lucknow Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48710, 24ct Gold : Rs. 53140, Silver Price : Rs. 61400
पटना (Patna Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48590, 24ct Gold : Rs. 53030, Silver Price : Rs. 61400
गाजियाबाद (Ghaziabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48710, 24ct Gold : Rs. 53140, Silver Price : Rs. 61400
गुरुग्राम (Gurgram Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48710, 24ct Gold : Rs. 53140, Silver Price : Rs. 61400
नोएडा (Noida Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48710, 24ct Gold : Rs. 53140, Silver Price : Rs. 61400
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: