Gold Price Today: सोना या फिर चांदी के गहने खरीदने का प्लान कर रहे लोगों के लिए जरूरी खबर है। पिछले कई दिनों से सोने-चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। इस बीच इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन आज भारतीय सर्राफा बाजार में सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में तेजी देखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज सोना 157 रुपये की दर से महंगा हुआ है, जबकि चांदी की कीमत में 166 रुपये की तेजी देखी जा रही है। फिलहाल सोना 51600 रुपये और चांदी 55200 रुपये के नीचे बिक रही है। इसके साथ ही ऑलटाइम हाई से सोना 4600 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 24800 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रही है।

IBJA पर सोना और चांदी का हाल

– इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन (24 August) बुधवार को सोना (Gold Rate Today) 157 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 51578 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर खुला। जबकि पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सोना (Gold Price) 25 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 51421 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

– वहीं आज चांदी (Silver Price Update) 166 रुपये प्रति किलो की दर से महंगा होकर 55166 रुपये के स्तर पर खुली। जबकि पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को चांदी (Silver Price) 110 रुपये सस्ता होकर 55000 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

MCX पर सोने-चांदी के रेट

इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) से उलट मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सोना और चांदी दोनों गिरावट साथ कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स पर आज सोना 99 रुपये की दर से सस्ता होकर 51,318 रुपये के स्तर पर है। जबकि चांदी 199 रुपये की गिरावट के साथ 55,008 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रही है।

विज्ञापन

ऑलटाइम हाई से सोना 4600 और चांदी 24800 रुपये मिल रहा है सस्ता

इस गिरावट के बाद फिलहाल सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 4622 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई अगस्त 2020 में बनाया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 24814 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है। ऐसे में जो लोग सोना या फिर चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, उनके लिए खरीदारी का यह अच्छा मौका साबित हो सकता है।

14 से 24 कैरेट Gold Price

इस तरह आज 24 कैरेट सोना का ताजा भाव 51578 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 51371 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 47245 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 38684 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 30173 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।

विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के हाल

भारतीय सर्राफा बाजार की तरह अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी आज सोना तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। अमेरिका में सोने का कारोबार 0.25 डॉलर की तेजी के साथ 1,746.32 डॉलर प्रति औंस के रेट पर ट्रेड हो रहा है। वहीं चांदी का कारोबार 0.08 डॉलर की गिरावट के साथ 18.88 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड हो रहा है।

विज्ञापन

देश के बड़े शहरों में Gold Price और Silver Price

दिल्ली (Delhi) – 22ct Gold : Rs. 47400, 24ct Gold : Rs. 51710, Silver Price : Rs. 55000

मुंबई (Mumbai) – 22ct Gold : Rs. 47250, 24ct Gold : Rs. 51550, Silver Price : Rs. 55000

विज्ञापन

कोलकाता (Kolkata) – 22ct Gold : Rs. 47250, 24ct Gold : Rs. 51550, Silver Price : Rs. 55000

चेन्नई (Chennai) – 22ct Gold : Rs. 48050, 24ct Gold : Rs. 52420, Silver Price : Rs. 60900

विज्ञापन

हैदराबाद (Hyderabad) – 22ct Gold : Rs. 47250, 24ct Gold : Rs. 51550, Silver Price : Rs. 60900

बंगलुरु (Bangalore) – 22ct Gold : Rs. 47300, 24ct Gold : Rs. 51600, Silver Price : Rs. 60900

विज्ञापन

मंगलुरु (Mangalore) – 22ct Gold : Rs. 47300, 24ct Gold : Rs. 51600, Silver Price : Rs. 60900

अहमदाबाद (Ahmedabad) – 22ct Gold : Rs. 47300, 24ct Gold : Rs. 51600, Silver Price : Rs. 55000

विज्ञापन

सूरत (Surat) – 22ct Gold : Rs. 47300, 24ct Gold : Rs. 51600, Silver Price : Rs. 55000

नागपुर (Nagpur) – 22ct Gold : Rs. 47280, 24ct Gold : Rs. 51580, Silver Price : Rs. 55000

विज्ञापन

पुणे (Pune) – 22ct Gold : Rs. 47280, 24ct Gold : Rs. 51580, Silver Price : Rs. 55000

भुवनेश्वर (Bhubaneswar) – 22ct Gold : Rs. 47250, 24ct Gold : Rs. 51550, Silver Price : Rs. 60900

विज्ञापन

चंडीगढ़ (Chandigarh) – 22ct Gold : Rs. 47400, 24ct Gold : Rs. 51710, Silver Price : Rs. 55000

जयपुर (Jaipur) – 22ct Gold : Rs. 47400, 24ct Gold : Rs. 51710, Silver Price : Rs. 55000

विज्ञापन

लखनऊ (Lucknow) – 22ct Gold : Rs. 47400, 24ct Gold : Rs. 51710, Silver Price : Rs. 55000

पटना (Patna) – 22ct Gold : Rs. 47280, 24ct Gold : Rs. 51580, Silver Price : Rs. 55000

विज्ञापन
विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ