Gold Price Today, 24 November 2022: सोना खरीददारी पर तगड़ा फायदा, दिल्ली-मुंबई-लखनऊ-इंदौर तक ये है रेट
Edited By Pankaj Mishra

Gold Price Today
Edited By Pankaj Mishra

Gold Price Today
Gold Price Today: शादी-व्याह के लग्न के मौसम में सोने और चांदी के दाम में हिचकोले खा रहे हैं। कभी दाम कम हो जाते हैं तो कभी बढ़ जाते हैं। ऐसे में ग्राहक इसकी खरीदारी को लेकर पशोपेश हैं। आज एकबार फिर सोने और चांदी के दाम में उछाल देखी जा रही है। आज सोना 311 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से उछला है तो चांदी की कीमत में 679 रुपये प्रति किलो की तेजी देखी जा रही है। इसके बाद सोना फिलहाल 52800 रुपये प्रति किलो और चांदी 62400 रुपये के करीब बिक रही है।
जानकारों के मुताबिक लग्न के सीजन में फिलहाल सस्ता सोना और चांदी सस्ते में खरीदने का बढ़ियां मौका है। फिलहाल सोना अपने ऑलटाइम हाई से 3400 रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी 17600 रुपये प्रति किलो की दर से ज्यादा सस्ता भी बिक रही है। दरअसल सर्राफा बाजार के जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में और तेजी आएगी और दोनों नया रिकॉर्ड बना सकता है।
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन आज गुरुवार (24 November) को सोना (Gold Price Update) 311 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से उछलकर कर 52729 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर खुला। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सोना (Gold Price) 95 रुपये सस्ता होकर 52418 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
वहीं आज चांदी (Silver Price Update) 679 रुपये प्रति किलो की दर से महंगा होकर 62379 रुपये प्रति किलो के स्तर पर खुली। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को चांदी 149 रुपये सस्ती होकर 61700 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की तरह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी आज सोना और चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स पर आज सोना 233 रुपये की दर से महंगा होकर 52,684 रुपये के स्तर पर है। जबकि चांदी 585 रुपये की तेजी के साथ 62,215 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रही है।
फिलहाल सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 3471 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई अगस्त 2020 में बनाया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 17601 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है। ऐसे में जो लोग सोना या फिर चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, उनके लिए खरीदारी का यह अच्छा मौका साबित हो सकता है।
इस तरह आज 24 कैरेट सोना का ताजा भाव 52729 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 52518 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 48300 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 39547 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 30847 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
भारतीय सर्राफा बाजार से उलट अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आज सोना गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। अमेरिका में सोने 3.10 डॉलर की गिरावट के साथ 1,738.14 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर है जबकि चांदी का 0.16 डॉलर की तेजी के साथ 21.25 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
दिल्ली (Delhi Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48700, 24ct Gold : Rs. 53120, Silver Price : Rs. 62200
मुंबई (Mumbai Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48550, 24ct Gold : Rs. 52970, Silver Price : Rs. 62200
कोलकाता (Kolkata Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48550, 24ct Gold : Rs. 52970, Silver Price : Rs. 62200
चेन्नई (Chennai Gold Price)
22ct Gold : Rs. 49310, 24ct Gold : Rs. 53780, Silver Price : Rs. 68200
हैदराबाद (Hyderabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48550, 24ct Gold : Rs. 52970, Silver Price : Rs. 68200
बंगलुरु (Bangalore Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48600, 24ct Gold : Rs. 53020, Silver Price : Rs. 68200
मंगलुरु (Mangalore Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48600, 24ct Gold : Rs. 53020, Silver Price : Rs. 68200
अहमदाबाद (Ahmedabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48600, 24ct Gold : Rs. 53020, Silver Price : Rs. 62200
सूरत (Surat Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48600, 24ct Gold : Rs. 53020, Silver Price : Rs. 62200
नागपुर (Nagpur Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48550, 24ct Gold : Rs. 52970, Silver Price : Rs. 62200
पुणे (Pune Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48550, 24ct Gold : Rs. 52970, Silver Price : Rs. 62200
भुवनेश्वर (Bhubaneswar Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48550, 24ct Gold : Rs. 52970, Silver Price : Rs. 68200
चंडीगढ़ (Chandigarh Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48700, 24ct Gold : Rs. 53120, Silver Price : Rs. 62200
भोपाल (Bhopal Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48900, 24ct Gold : Rs. 52920, Silver Price : Rs. 68400
इंदौर (Indor Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48900, 24ct Gold : Rs. 52920, Silver Price : Rs. 68400
जयपुर (Jaipur Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48700, 24ct Gold : Rs. 53120, Silver Price : Rs. 62200
लखनऊ (Lucknow Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48700, 24ct Gold : Rs. 53120, Silver Price : Rs. 62200
पटना (Patna Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48590, 24ct Gold : Rs. 53010, Silver Price : Rs. 62200
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: