Pankaj Mishra
Read More
---विज्ञापन---
Gold Price Update: अगर आप भी सोना, चांदी या फिर इसके ज्वेलरी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। पिछले कई महीनों से सोने और चांदी के दाम में लगातार बढ़ोतरी जारी है। हालांकि इस कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन सोने सस्ता हुआ। जबकि चांदी की कीमत में बढ़ोतरी दर्ज की गई।
शुक्रवार को सोना 333 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता हुआ जबकि चांदी की कीमत में 217 रुपये प्रति किलो की दर से उछाल दर्ज की गई। इसके बाद शुक्रवार को सोना गिरकर 54400 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया । वहीं चांदी चढ़कर 68000 रुपये प्रति किलो के पास पहुंच कर बंद हुई।
हालांकि अब भी लोगों के पास सोना 1800 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 12000 प्रति किलो से भी ज्यादा सस्ता खरीददारी का मौका है। शर्राफा बाजार के जानकारों की मानें तो अभी सोने और चांदी के दामों में बढ़ोतरी का दौर जारी रह सकता है।
और पढ़िए – Petrol Diesel Price, 24 December 2022: पेट्रोल-डीजल के नए भाव जारी, जानें कितनी मिली राहत ?
इस कारोबारी हफ्ते के पांचवे दिन शुक्रवार को सोना (Gold Price Update) 333 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ 54366 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सोना 1 रुपये प्रति 10 ग्राम की मामूली गिरावट के साथ 54699 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
शुक्रवार को सोने के उलट साथ चांदी (Gold Price Update)) की कीमत में भी तेजी दर्ज की गई। चांदी 217 रुपये की तेजी के साथ 68822 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को चांदी (Silver Rate) 572 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता कर 67605 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थीा
शुक्रवार को 24 कैरेट वाला सोना 333 रुपया सस्ता होकर 54366 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 332 रुपया सस्ता होकर 54148 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 305 रुपया सस्ता होकर 49799 रुपये, 18 कैरेट वाला 249 रुपया सस्ता होकर 40775 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 195 रुपये सस्ता होकर 31804 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ।
और पढ़िए – अकाउंट से कट गए रुपये लेकिन ATM से नहीं निकले…डर की इस स्थिति में क्या करें? जानें
सोना फिलहाल अपने ऑलटाइम हाई से करीब 1834 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें कि सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 12158 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
सर्राफा बाजार के जानकारों की मानें तो खरमास के बाद 14 जनवरी को मकर संक्राति के साथ ही वेडिंग सीजन में अभी काफी समय बचे हुए हैं। ऐसे में आने वाले दिनों सोना और चांदी की कीमत में तेजी का दौर जारी रहेगा। साथ ही इन लोगों का कहना है कि जल्द ही नए साल 2023 में सोने के भाव अपने उच्चतम स्तर के पास या फिर पार पहुंच जाएगा। ऐसे में अगर आपके यहां भी शादी-व्याह है और आपको सोना खरीदना है तो आप जल्द से जल्द खरीद लें। ताकि आपको कुछ फायदा हो सके पाए।
और पढ़िए – ट्रेनों में अकेले सफर करने वाली महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान! सुरक्षा का मामला
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।
और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।