Gold Price Update: फिर चढ़ने लगे सोने-चांदी के दाम, यहां जानें 14 से 24 कैरेट गोल्ड का ताजा रेट
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Gold Price Update: शादी-व्याह के मौसम में एकबार फिर से सोने और चांदी के दाम बढ़ने लगे हैं। एक दिन की गिरावट के बाद इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में तेजी दर्ज की गई। मंगलवार को सोना 107 रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी 1109 रुपये प्रति किलो की दर से महंगी हुई। इस तेजी के बाद मंगलवार को सोने करीब 52500 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 61600 रुपये प्रति किलो की दर पर बंद हुई। इस तेजी के बावजूद फिलहाल आपके पास सोना 3600 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 18400 प्रति किलो से भी सस्ता खरीददारी का मौका है।
इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन मंगलवार को सोना (Gold Price) 547 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 52406 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सोना 547 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर सस्ता होकर 52406 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
मंगलवार को सोने की तरह चांदी (Silver Price) की कीमत में भी तेजी दर्ज की गई। चांदी 1109 रुपये की बड़ी तेजी के साथ 61551 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि सोमवार को चांदी (Silver Rate) 878 रुपये प्रति किलो की दर से गिरकर 60442 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थीा
इस तरह मंगलवार को 24 कैरेट वाला सोना 107 महंगा होकर 52513 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 107 रुपया महंगा होकर 52303 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 98 रुपया महंगा होकर 48102 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 80 रुपया महंगा होकर 39385 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 62 रुपये महंगा होकर 30720 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ।
सोना फिलहाल अपने ऑलटाइम हाई से करीब 3687 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें कि सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 1429 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: