Good News! अब पेंशनभोगी कभी भी जमा करा सकते हैं जीवन प्रमाण पत्र, जानिए कैसे
Edited By Nitin Arora

Edited By Nitin Arora

Pension Life Certificate: अगर आप भी पेंशनभोगी हैं तो यह खबर आपके बहुत काम की है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने हाल ही में पेंशनरों को लेकर एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में कहा गया है कि पेंशनभोगी अब जीवन प्रमाण पत्र कभी भी जमा कर सकते हैं। जो जमा करने की तिथि से 1 वर्ष के लिए मान्य होगा।
इससे पहले पेंशनभोगियों को हर साल नवंबर माह में जीवन प्रमाण पत्र जमा करना होता था। बिना किसी रुकावट के पेंशन पाने के लिए पेंशनभोगियों को हर साल जीवन प्रमाण पत्र देना होता है। इससे पता चलता है कि पेंशनभोगी जीवित है या नहीं।
EPFO ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। ट्वीट में कहा गया है कि EPS-95 के पेंशनभोगी अब जीवन प्रमाण पत्र कभी भी जमा कर सकते हैं। यह जमा करने की तारीख से 1 वर्ष के लिए वैध होगा। यानी अब नवंबर माह में ही करोड़ों पेंशनभोगियों को जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के झंझट से मुक्ति मिल जाएगी।
पेंशनभोगी नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं। इसके अलावा इसे बैंक और पोस्ट ऑफिस में भी जमा किया जा सकता है।
अभी पढ़ें – Double Pension: खुशखबरी! इस राज्य सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, पेंशन दोगुनी करने का किया ऐलान
आप घर बैठे भी अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं। इसके लिए बैंक या पोस्ट ऑफिस जाने की जरूरत नहीं है। पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग के अनुसार, पेंशनभोगी 12 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के डोरस्टेप बैंकिंग एलायंस या डाक विभाग की डोरस्टेप सेवा का उपयोग करके डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: