Gold Price Update: मकर संक्रांति के बाद देश में एकबार फिर से लग्न का सीजन जोरों पर है। ऐसे में अगर आप भी सोना, चांदी या फिर इसके गहने खरीदने का प्लान कर रहे है तो आपके लिए जरूरी खबर है। पिछले कई महीनों से सोने और चांदी के दाम में लगातार तेजी देखी जा रही है। आलम यह है सोना अपने ऑलटाइम हाई रेट पर बिक रहा है। फिलहाल सोना का ताजा भाव 57050 रुपये प्रति 10 ग्राम है जो सोने का अबतक का सबसे हाईएस्ट है।

विज्ञापन

पिछले कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार (20 January 2023) को सोना 380 रुपये महंगा होकर 57050 रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी 167 रुपये महंगी होकर 68453 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।

विज्ञापन

इससे पहले पिछले हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार (13 January 2023) को सोना 365 रुपये महंगा होकर 56462 रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी 152 रुपये महंगी होकर 6788 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।

वहीं पिछले कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार (6 January 2023) को सोना 209 रुपये सस्ता होकर 55582 रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी 210 रुपये महंगी होकर 6788 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।

विज्ञापन

इससे पहले पिछले साल के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार (30 December 2022) को सोना 54867 रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी 68092 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।

विज्ञापन

शनिवार-रविवार को नहीं जारी होता है रेट

गौरतलब है कि इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं। यानी अब सोने-चांदी का नया रेट सोमवार को जारी होगा। 

शुक्रवार को ये था सोने-चांदी का रेट

शुक्रवार को सोना (Gold Price Update) 380 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 57050 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सोना 85 रुपये प्रति 10 ग्राम की नरमी के साथ 56670 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

शुक्रवार को सोने के साथ-साथ चांदी (Gold Price Update)) की कीमत में भी तेजी दर्ज की गई। शुक्रवार चांदी 1009 रुपये महंगी होकर 68453 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को चांदी (Silver Rate) 1549 रुपये की तेजी के साथ 67444 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थीा

14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव

इस तरह 24 कैरेट वाला सोना 380 रुपया महंगा होकर 57050 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 379 रुपया महंगा होकर 56822 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 348 रुपया महंगा होकर 52258 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 285 रुपया महंगा होकर 42788 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 222 रुपया महंगा होकर 33374 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

विज्ञापन

ऑलटाइम हाई से सोना 167 रुपये महंगा तो चांदी 11527 रुपये मिल रही है सस्ती

इस तेजी के बाद सोना अपने ऑलटाइम हाई से 167 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा बिकने लगा है। आपको बता दें कि इससे पहले सोने ने 16 जनवरी 2022 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस दिन सोना 56883 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 11527 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।

विज्ञापन

सोना खरीदने में ना करें देरी

सर्राफा बाजार के जानकारों की मानें तो खरमास के बाद 15 जनवरी को मकर संक्राति के साथ ही देश में एकबार फिर वेडिंग सीजन शुरू हो जाएगा। ऐसे में आने वाले दिनों सोना और चांदी की कीमत में तेजी का दौर जारी रहेगा। साथ ही इन लोगों का कहना है कि इस साल 2023 में सोने के दाम लगातार अपने हाई बना रहेगा। ऐसे में अगर आपके यहां भी शादी-व्याह है और आपको सोना खरीदना है तो आप जल्द से जल्द खरीद लें। ताकि आपको कुछ फायदा हो सके पाए।

मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ