Gold Price Today 18 November: फिर उछला सोना, चांदी में गिरावट जारी, दिल्ली-मुंबई-लखनऊ-इंदौर तक ये है रेट
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Gold Price Today: शादी-व्याह के लग्न के शुरू होने से पहले सोने और चांदी की कीमत में पिछले कुछ दिनों से लगातार तेजी देखी जा रही है। हालांकि गुरुवार को पीली धातु थोड़ी सस्ता जरूर हुआ था। एक दिन की गिरावट के बाद इस कारोबारी हफ्ते के पांचवें और आखिरी दिन शुक्रवार को एकबार फिर सोने की कीमत में तेजी दर्ज की गई है। आज सोना 24 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा हुआ है, हालांकि चांदी की कीमत में 53 रुपये प्रति किलो की दर से गिरावट दर्ज की गई है। इस इसके बाद सोना 52900 रुपये प्रति किलो और चांदी 61200 रुपये के करीब बिक रही है।
इस तेजी के बाद भी शादी-ब्याह के सीजन में आपके पास सोना और चांदी सस्ते में खरीदने का सुनहरा मौका है। सोना अभी भी अपने ऑलटाइम हाई से करीब 3282 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 18727 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता भी बिक रही है। दरअसल सर्राफा बाजार के जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में और तेजी आएगी और दोनों नया रिकॉर्ड बना सकता है।
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार इस कारोबारी हफ्ते के पांचवें दिन आज शुक्रवार (18 November) को सोना (Gold Price Update) 24 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 52918 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर खुला। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सोना (Gold Price) 200 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता होकर 52894 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
वहीं आज चांदी (Silver Price Update) 53 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ती होकर 61200 रुपये प्रति किलो के स्तर पर खुली। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को चांदी 1341 रुपये सस्ती होकर 61253 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की तरह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सोना तेजी के कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स पर आज सोना 102 रुपये की दर से महंगा होकर 52,945 रुपये के स्तर पर है। जबकि चांदी 317 रुपये की बढ़त के साथ 61,295 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रही है।
फिलहाल सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 3282 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई अगस्त 2020 में बनाया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 18727 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है। ऐसे में जो लोग सोना या फिर चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, उनके लिए खरीदारी का यह अच्छा मौका साबित हो सकता है।
इस तरह आज 24 कैरेट सोना का ताजा भाव 52918 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 52706 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 48473 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 39689 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 30957 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
भारतीय सर्राफा बाजार की तरह अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी आज सोना तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। अमेरिका में सोने 3.69 डॉलर की तेजी के साथ 1,763.85 डॉलर प्रति औंस के रेट पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी 0.13 डॉलर की तेजी के साथ 21.10 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर है।
दिल्ली (Delhi Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48900, 24ct Gold : Rs. 53350, Silver Price : Rs. 61200
मुंबई (Mumbai Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48750, 24ct Gold : Rs. 53180, Silver Price : Rs. 61200
कोलकाता (Kolkata Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48750, 24ct Gold : Rs. 53180, Silver Price : Rs. 61200
चेन्नई (Chennai Gold Price)
22ct Gold : Rs. 49510, 24ct Gold : Rs. 54010, Silver Price : Rs. 67000
हैदराबाद (Hyderabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48750, 24ct Gold : Rs. 53180, Silver Price : Rs. 67000
बंगलुरु (Bangalore Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48800, 24ct Gold : Rs. 53230, Silver Price : Rs. 67200
मंगलुरु (Mangalore Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48800, 24ct Gold : Rs. 53230, Silver Price : Rs. 67000
अहमदाबाद (Ahmedabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48800, 24ct Gold : Rs. 53230, Silver Price : Rs. 61200
सूरत (Surat)
22ct Gold : Rs. 48800, 24ct Gold : Rs. 53230, Silver Price : Rs. 61200
नागपुर (Nagpur Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48780, 24ct Gold : Rs. 53210, Silver Price : Rs. 61200
पुणे (Pune Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48780, 24ct Gold : Rs. 53210, Silver Price : Rs. 61200
भुवनेश्वर (Bhubaneswar Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48750, 24ct Gold : Rs. 53180, Silver Price : Rs. 67000
चंडीगढ़ (Chandigarh Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48900, 24ct Gold : Rs. 53350, Silver Price : Rs. 61200
भोपाल (Bhopal Gold Price)
22ct Gold : Rs. 50030, 24ct Gold : Rs. 52530, Silver Price : Rs. 67,500
इंदौर (Indor Gold Price)
22ct Gold : Rs. 50030, 24ct Gold : Rs. 52530, Silver Price : Rs. 68670
जयपुर (Jaipur Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48900, 24ct Gold : Rs. 53350, Silver Price : Rs. 61200
लखनऊ (Lucknow Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48900, 24ct Gold : Rs. 53350, Silver Price : Rs. 61200
पटना (Patna Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48780, 24ct Gold : Rs. 53210, Silver Price : Rs. 61200
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: