Gold Silver Price Today: श्राद्ध यानी पितृ पक्ष 2025 शुरू हो गए हैं और श्राद्ध के पहले रविवार की छुट्टी के बाद दूसरे दिन गोल्ड मार्केट खुली तो सोने के दाम गिरने की खबर आई, लेकिन विशेष उल्लेखनीय यह है कि श्राद्ध में लोग सोना नहीं खरीदते और न ही पहनते हैं। फिर भी सोने के दामों के बारे में लोग जानना चाहते हैं, इसलिए बता दें कि आज 8 सितंबर 2025 दिन सोमवार को सोना सस्ता हुआ है तो आइए जानते हैं कि आज 18, 22 और 24 कैरेटे के सोने का दाम क्या रहेगा?
24 कैरेट के सोने का आज ये है रेट
बता दें कि आज एक ग्राम 24 कैरेट के सोने का रेट 11 रुपये की गिरावट के बाद 10838 रुपये हैं, जबकि बीते दिन रेट 10849 रुपये था। 8 ग्राम सोने का रेट 88 रुपये की गिरावट के बाद 86704 रुपये है, जबकि बीते दिन रेट 86792 रुपये था। 10 ग्राम सोने का रेट 110 रुपये की गिरावट के बाद 108380 है, जबकि बीते दिन रेट 108490 रुपये था। 100 ग्राम सोने का रेट 1100 रुपये की गिरावट के बाद 1083800 रुपये था, जबकि बीते दिन रेट 1084900 रुपये था।
22 कैरेट का सोना इतना सस्ता हुआ
बता दें कि आज एक ग्राम 22 कैरेट का सोना 10 रुपये की गिरावट के बाद 9935 रुपये में मिलेगा, जबकि बीते दिन रेट 9945 रुपये था। 8 ग्राम सोना 80 रुपये की गिरावट के बाद 79480 रुपये में मिलेगा, जबकि बीते दिन 79560 रुपये था। 10 ग्राम सोना 100 रुपये की गिरावट के बाद 99350 रुपये में मिलेगा, जबकि बीते दिन रेट 99450 रुपये था। वहीं 100 ग्राम सोना 1000 रुपये की गिरावट के बाद 993500 रुपये में मिलेगा, जबकि बीते दिन रेट 994500 रुपये था।
18 कैरेट सोना कितने रुपये में मिलेगा?
बता दें कि आज एक ग्राम 18 कैरेट सोने का भाव 8 रुपये की गिरावट के बाद 8129 रुपये है, जबकि बीते दिन रेट 8137 रुपये था। 8 ग्राम सोने का भाव 64 रुपये की गिरावट के बाद 65032 रुपये है, जबकि बीते दिन रेट 65096 रुपये था। 10 ग्राम सोने का भाव 80 रुपये की गिरावट के बाद 81290 रुपये है, जबकि बीते दिन रेट 81370 रुपये था। 100 ग्राम सोने का रेट 800 रुपये की गिरावट के बाद 812900 रुपये है, जबकि बीते दिन रेट 813700 रुपये था।
दिल्ली और मुंबई में कितना है रेट?
बता दें कि रेट में गिरावट आने के बाद आज दिल्ली में 24 कैरेट सोना 10853 रुपये में, 22 कैरेट सोना 9950 रुपये में और 18 कैरेट सोना 8141 रुपये में मिलेगा। मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का रेट 10838 रुपये, 22 कैरेट सोने का रेट 9935 रुपये, 18 कैरेट सोने का रेट 8129 रुपये हैं। चेन्नई में आज 24 कैरेट सोने का भाव 10877 रुपये, 22 कैरेट सोने का भाव 9970 रुपये और 18 कैरेट सोने का भाव 8255 रुपये है। कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 10838 रुपये, 22 कैरेट सोने की कीमत 9935 रुपये और 18 करैटे सोने की कीमत 8129 रुपये है।
भारत में आज क्या है चांदी का रेट?
बता दें कि आज 8 सितंबर 2025 को चांदी का रेट प्रति ग्राम 128 रुपये से घटकर 127 रुपये हुआ है। 8 ग्राम चांदी का रेट 8 रुपये घटकर 1024 से 1016 रुपये हुआ है। 10 ग्राम चांदी का रेट 10 रुपये घटकर 1280 रुपये से 1270 रुपये हुआ है। 100 ग्राम चांदी का रेट 100 रुपये घटकर 12800 से 12700 रुपये हुआ है। 1000 ग्राम चांदी का रेट 1000 रुपये घटकर 128000 से 127000 रुपये हुआ है।