Gold Rate Today: सोना 70 हजार पार, चांदी में तेजी बरकरार, देखें लेटेस्ट रेट

Gold Rate Today : गोल्ड ने आज नया ऑल टाइम हाई लगाया है। दूसरी तरफ चांदी में भी ताबड़ तोड़ तेजी देखने को मिल रही है। आइए आज के लेटेस्ट रेट जानते हैं।

Gold silver Rate Today

Gold silver Rate Today

Gold Rate Today: क्या आप भी सोना या चांदी खरीदने का सोच रहे हैं तो जरा रुकिए क्योंकि आज गोल्ड ने नया ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड बनाया है। जी हां, सोने के भाव आज 70 हजार के पार पहुंच गए हैं। 24 कैरेट गोल्ड के प्राइस में 600 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। दूसरी तरफ चांदी में भी पिछले कई दिनों से लगातार तेजी बरकरार है। सिल्वर के प्राइस आज 1000 रुपये बढ़ गए हैं जिसके बाद चांदी 82000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। आइए आज के लेटेस्ट रेट जानते हैं…

विज्ञापन

24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड का रेट?

गुड रिटर्न की वेबसाइट के मुताबिक आज देश में 24 कैरेट सोने का भाव 70,470 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड का रेट आज 64,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। जबकि 18 कैरेट सोने के भाव में 410 रुपये का उछाल आया है जिसके बाद भाव 52,850 रुपये पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन

चांदी का लेटेस्ट रेट

चांदी की बात करें तो राष्ट्र स्तर पर सिल्वर के प्राइस में 1000 रुपये का उछाल आया है जिसके बाद चांदी के भाव 82000 रुपये प्रति किलो पर बने हुए हैं। बीते दिन चांदी की कीमत 81000 रुपये प्रति किलो थी।

विज्ञापन

चार बड़े शहरों में Gold Price

  • शहर – 22K का रेट – 24K का रेट – 18K का रेट
  • चेन्नई – 65,450 – 71,400 – 53,610 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • मुंबई – 64,600 – 70,470 – 52,850 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • दिल्ली – 64,750 – 70,620 – 52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • कोलकाता – 64,600 – 70,470 – 52,850 रुपये प्रति 10 ग्राम

अन्य शहरों में गोल्ड का रेट

  • शहर – 22K का रेट – 24K का रेट – 18K का रेट
  • इंदौर – 64,650 – 70,520 – 52,890
  • बेंगलुरु – 64,600 – 70,470 – 52,850
  • हैदराबाद – 64,600 – 70.470 – 52.850
  • केरल – 64,600 – 70,470 – 52,850
  • पुणे – 64,600 – 70.470 – 52,850
  • वडोदरा – 64,650 – 70,520 – 52,890
  • अहमदाबाद – 64,650 – 70,520 – 52.890
  • जयपुर – 64,750 – 70,620 – 52,980
  • लखनऊ – 64,750 – 70.620 – 52,980
  • कोयंबटूर – 65,450 – 71,400 – 53,610
  • मदुरै – 65,450 – 71,400 – 53,610
  • विजयवाड़ा – 64,600 – 70,470 – 52,850
  • पटना – 64,650 – 70,520 – 52,890
  • नागपुर – 64,600 – 70,470 – 52,850
  • चंडीगढ़ – 64,750 – 70,620 – 52,980
  • सूरत – 64,650 – 70,520 – 52,890

क्यों बढ़ रही हैं सोने की कीमतें

कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है कि सोने के भाव में तेजी का कारण दुनियाभर में केंद्रीय बैंकों द्वारा सोने की तेजी से खरीद है। वहीं कुछ का कहना है कि 2024 में पूरी दुनिया में मंदी आ सकती है। दूसरी तरफ क्रिप्टो में तेजी का असर भी सोने के भाव पर पड़ रहा है। जबकि सोने की तुलना में चांदी में उतना ज्यादा उछाल नहीं आया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ