Gold Rate Today: सोने के दामों ने दिया झटका, नवरात्रि के पहले दिन हुआ महंगा, जानें क्या हैं आज के रेट?

Gold Rate Today: शारदीय नवरात्रि शुरू होते ही और GST की नई दरें लागू होते ही सोना महंगा हो गया है. आज सोने के 10 ग्राम सोने के दामों 300 से 500 रुपये की बढ़ोतरी हुई है तो आइए जानते हैं कि आज 22 सितंबर 2025 को 18 कैरेट, 22 कैरेट और 24 कैरेट का सोना कितने रुपये महंगा हुआ है?

Gold Jewellery | Gold Rate Today | Goodreturns

नवरात्रि के पहले दिन सोने के दामों में उछाल आ गया है.

Gold Rate Today: श्राद्ध खत्म हो गए हैं और शारदीय नवरात्रि शुरू हो गए हैं. आज 22 सितंबर 2025 को पहला नवरात्रि है और आज से देश में वस्तु एवं सेवा कर (GST) की नई दरें भी लागू हो गई हैं, लेकिन नवरात्रि के शुभ मौके पर देशवासियों को सोने के दामों ने झटका दे दिया है, क्योंकि सोना आज फिर महंगा हो गया और अगर इसी तरह सोने के रेट बढ़ते रहे तो धनतेरस पर लोगों के लिए सोना खरीदना मुश्किल हो जाएगा.

विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों कैटेगरी का सोना इतने रुपये महंगा हुआ

बता दें कि आज 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 430 रुपये, 22 कैरेट का 10 ग्राम सोना 400 रुपये और 18 कैरेट का 10 ग्राम सोना 330 रुपये महंगा हुआ है. रेट बढ़ने के बाद आज भी 22 और 24 कैरेट के सोने का रेट एक लाख से ज्यादा बना हुआ है तो आज 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का रेट 112580 रुपये, 22 कैरैट के 10 ग्राम सोने का रेट 103200 रुपये और 18 कैरेट के 10 ग्राम सोने का रेट 84440 रुपये है.

24 कैरेट का 8 ग्राम सोना 344 रुपये, 22 कैरेट का 8 ग्राम सोना 320 रुपये और 18 कैरेट का 8 ग्राम सोना 264 रुपये महंगा हुआ है. रेट बढ़ने के बाद आज 24 कैरेट के 8 ग्राम सोने का रेट 90064 रुपये, 22 कैरैट के 8 ग्राम सोने का रेट 82560 रुपये और 18 कैरेट के 8 ग्राम सोने का रेट 67552 रुपये है.

विज्ञापन

24 कैरेट का 100 ग्राम सोना 4300 रुपये, 22 कैरेट का 100 ग्राम सोना 4000 रुपये और 18 कैरेट का 100 ग्राम सोना 3300 रुपये महंगा हुआ है. रेट बढ़ने के बाद आज 24 कैरेट के 100 ग्राम सोने का रेट 1125800 रुपये, 22 कैरैट के 100 ग्राम सोने का रेट 1032000 रुपये और 18 कैरेट के 100 ग्राम सोने का रेट 844400 रुपये है.

विज्ञापन

शहरों में आज क्या है सोने का रेट?

बता दें कि आज दिल्ली में 24 कैरेट के एक ग्राम सोने का रेट 11273 रुपये है. 22 कैरेट का एक ग्राम सोना 10335 रुपये में मिलेगा और 18 कैरेट के एक ग्राम सोने की कीमत 8459 रुपये है. मुंबई में 24 कैरेट के एक ग्राम सोने का रेट 11258 रुपये है. 22 कैरेट का एक ग्राम सोना 10320 रुपये में मिलेगा और 18 कैरेट के एक ग्राम सोने की कीमत 8444 रुपये है.

चेन्नई में 24 कैरेट के एक ग्राम सोने का रेट 11302 रुपये है. 22 कैरेट का एक ग्राम सोना 10360 रुपये में मिलेगा और 18 कैरेट के एक ग्राम सोने की कीमत 8580 रुपये है. कोलकाता में 24 कैरेट के एक ग्राम सोने का रेट 11258 रुपये है. 22 कैरेट का एक ग्राम सोना 10320 रुपये में मिलेगा और 18 कैरेट के एक ग्राम सोने की कीमत 8444 रुपये है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ