Akshaya Tritiya 2024 : आज अक्षय तृतीया पर सुबह सोने की कीमत में आई मामूली कमी, खरीदते समय देखें हॉलमार्क

Gold Rate Down Today 10 May : आज अक्षय तृतीया वाले दिन सोने की कीमत में सुबह ही मामूली कमी आ गई। अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। सोना खरीदते समय सोने पर हॉलमार्क जरूर देख लें। यह सोने की शुद्धता बताता है।

Gold Rate

सोने की कीमत में शुक्रवार सुबह कमी आई।

Gold Rate Down Today 10 May : अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। आज अक्षय तृतीया वाले दिन सुबह ही सोने की कीमत में मामूली कमी आई। एक दिन पहले यानी गुरुवार को भी सोने में 110 रुपये तक की गिरावट आई थी। इस हफ्ते सोने में यह लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है।

विज्ञापन

यह हो गई सोने की कीमत

शुक्रवार सुबह सोने में 10 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई। यह गिरावट 18 कैरेट, 22 कैरेट और 24 कैरेट, तीनों तरह के सोने में रही। इस गिरावट के साथ 18 कैरेट सोने की कीमत 54,110 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 66,140 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 72,150 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। हालांकि बाकी के दिन में सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव हो सकता है।

विज्ञापन
Gold Rate

सोने की कीमत में शुक्रवार सुबह कमी आई।

बिना हॉलमार्क का सोना न खरीदें

जब भी आप किसी ज्वेलर के पास सोना खरीदने जाएं, तो उस पर हॉलमार्क जरूर देख लें। यह सोने की शुद्धता बताता है और धोखाधड़ी से बचाता है। सरकार ने भी बिना हॉलमार्क की ज्वेलरी बेचने पर रोक लगा रखी है। अगर कोई ज्वेलर बिना हॉलमार्क की ज्वेलरी बेचता है तो उसे सजा हो सकती है। सोने पर ये 4 निशान जरूर होने चाहिए:
1. BIS लोगो : यह सरकार की ओर से एक तिकोना निशान है जो बताता है कि इसकी जांच हो चुकी है।
2. सोने का कैरेट और शुद्धता : सोना 18, 22 या 24, जितने भी कैरेट का होगा, वह उस पर लिखा होगा। 18 कैरेट के सोने में 75 फीसदी गोल्ड, 22 कैरेट के सोने में 91.60 फीसदी गोल्ड और 24 कैरेट के सोने में 99.9 फीसदी गोल्ड होता है। 24 कैरेट के सोने को सबसे शुद्ध सोना माना जाता है।
3. हॉलमार्क : यह मार्क सरकार की गारंटी होती है कि जो सोना दिया जा रहा है, वह पूरी तरह खरा है। इस सोने की जांच BIS लैब में की जाती है।
4. ज्वेलर का कोड : ज्वेलरी पर उस ज्वेलर का लोगो या कोड होगा, जहां से आप इसे खरीद रहे हैं। अगर सोने में कोई खराबी निकलती है तो ज्वेलर इसे बदलने से मना नहीं कर सकता।

विज्ञापन

बिल जरूर चेक करें

जब भी सोना खरीदें, हॉलमार्क सहित ऊपर बताई चीजों को जरूर चेक करें। साथ ही ज्वेलर से पक्का बिल लें। उस बिल पर भी कैरेट की कीमत लिखी होगी। ज्वेलर से उस कीमत का ब्रेकअप कराकर लिखने को कहें। इससे पता चल जाएगा कि ज्वेलर ने उस ज्वेलरी की जो कीमत लगाई है, वह सही है या नहीं। बिल में मेकिंग चार्ज भी जरूर चेक करें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ