सोना महंगे दाम पर खरीदने के लिए फिर हो जाएं तैयार! कीमतों पर चीन के फैसले का असर? गोल्ड पर मिलने वाली छूट को किया खत्म

चीन ने सोने पर टैक्स छूट हटाने का फैसला ऐसे समय लिया है, जब खुद उसकी अर्थव्यवस्था सुस्त पड़ी हुई है. इसलिए चीन अपनी जीडीपी में ग्रोथ के लिए नए-नए अवसर तलाश कर रहा है.

gold prices

Gold Price: सोने के भाव को लेकर भारत में उपभोक्ता पहले से ही परेशान है, इस बीच चीन ने गोल्ड को लेकर बड़ा खेला कर दिया है. चीन द्वारा गोल्ड पर मिलने वाली एक छूट को खत्म किए जाने के बाद से अब आशंका जताई जा रही है कि सोने की कीमतें और महंगी हो सकती हैं. भारत में सोने का भाव अभी भी एक लाख के पार है. इस बीच दुनिया में मची उथल-पुथल के बीच चीन ने बड़े स्तर पर अपने गोल्ड रिजर्व में इजाफा किया, जिससे उसके द्वारा लिए गए फैसलों का असर पूरी दुनिया में देखने को मिलता है. अब चीन के एक ऐसे फैसले ने पूरी दुनिया को बड़ा झटका दे दिया है, हालांकि इसका असर स्थानीय लोगों पर भी पड़ेगा. चीन द्वारा लागू किया गया नियम 1 नवंबर से लागू हो गया है.

विज्ञापन

चीन ने गोल्ड को लेकर लिया ये बड़ा फैसला


ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक चीन ने सोने की बिक्री पर मिलने वाली टैक्स छूट को खत्म कर दिया है, जिसके बाद देश में कंज्यूमर कॉस्ट में इजाफा देखने को मिल सकता है. चीन के इस फैसले का असर दुनिया के बड़े सर्राफा बाजारों के लिए भी किसी झटके से कम नहीं है. रिपोर्ट में बताया गया है कि चीनी वित्त मंत्रालय की तरफ से 1 नवंबर को ऐलान किया गया कि शंघाई गोल्ड एक्सचेंज से खरीदे गोल्ड को बेचने पर अब खुदरा विक्रेताओं को वैट की भरपाई करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. आसान भाषा में कहें तो अब किसी भी तरह से सोना बेचने पर टैक्स में छूट नहीं दी जाएगी, यह नियम हर तरह के गोल्ड पर लागू होगा. चीन का यह फैसला स्थानीय लोगों के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है.

विज्ञापन

भारत समेत दुनिया पर चीन के इस फैसले का क्या होगा असर?


चीन ने सोने पर टैक्स छूट हटाने का फैसला ऐसे समय लिया है, जब खुद उसकी अर्थव्यवस्था सुस्त पड़ी हुई है. इसलिए चीन अपनी जीडीपी में ग्रोथ के लिए नए-नए अवसर तलाश कर रहा है. इस फैसले से सरकार की कमाई बढ़ सकती है, लेकिन वहां के उपभोक्ताओं पर इसका बोझ पड़ेगा. चीन जब गोल्ड को लेकर कोई बड़ा फैसला करता है तो उसका असर दुनियाभर के बाजार पर देखने को मिलता है. वर्तमान में ग्लोबल गोल्ड प्राइस प्रति औंस 4000 अमेरिकी डॉलर है, जिसके बढ़कर 5000 डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है. वैश्विक बाजार में सोने की कीमतें बढ़ने से भारत में भी इसका असर देखने को मिल सकता है. हालांकि बीत कुछ दिनों से सोने की कीमतों में गिरावट आई है, जिसकी वजह मुनाफावसूली बताया जा रहा है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ