Pankaj Mishra
Read More
Gold Price Update : अगर आप सोना खरीदने या फिर सोने में निवेश का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। सर्राफा बाजार के जानकारों की माने तो दिवाली तक देश में सोने के भाव 64,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर तक पहुंच सकते हैं। ऐसे में अगर आप सोने निवेश या फिर खरीददारी का प्लान कर रहे हैं तो जल्दी कर लें, वरना आपको नुकसान हो सकता है।
दरअसल देश में त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है। दशहरा, दिवाली समेत बड़े त्योहार आने वाले हैं। खासकर अक्षय तृतिया के मौके पर और शादी-ब्याह के सीजन में देश में सोने और सोने के ज्वेलरी की ज्यादा खरीददारी होती है। आमतौर पर देखा गया है कि इस सीजन में देश में वैसे भी सोने और चांदी की कीमत में तेजी देखी जाती है।
सर्राफा बाजार के जानकारों के मुताबिक देश में अगले साल आम चुनाव होने हैं। पिछले 20 साल का आंकड़े पर गौर करें तो चुनाव से चार-छह महीने पहले रुपये में गिरावट आती है और सोने-चांदी के दाम में तेजी। घरेलू मुद्रा में कमजोरी और शेयर बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के बीच सोने को दाम में तेजी के लिए सकारात्मक माहौल बनता नजर आ रहा है।
इसके साथ ही सर्राफा बाजार के जानकारों का कहना है कि पिछले दिनों चीन ने ब्याज दरों में कटौती के बाद बाद अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व पर भी ब्याज दरों में कमी करने का दबाव है। आने वाले दिनों ऐसे में सोने बढ़ने की संभावना है। लिहाजा अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी गोल्ड के दाम बढ़ने के आसार है।
यह भी पढ़ें – SBI ने अपने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा, शुरू की ये खास सुविधा
यह भी पढ़ें – PPF Scheme : इस स्कीम में मिल रहा धांसू फायदा, मासिक 5000 रुपये के निवेश पर मिलेगा 41 लाख रुपये से ज्यादा
आपको बता दें कि देश में फिलहाल सोना 60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब है। ऐसे में आने वाले समय में भाव में तेजी की आशंका है। एक अनुमान के मुताबिक दिवाली तक इसमें करीब 3,000 से 4,000 रुपये तक की तेजी देखी जा सकती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।