SBI e₹ for UPI : देश के सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने लाखों ग्राहकों का बड़ा तोहफा दिया है। भारतीय स्टेट बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए एक नई सुविधा का ऐलान किया है। एसबीआई के इस ऐलान से उनके ग्राहकों को डिजिटल पेमेंट में और आसानी होगी।

विज्ञापन

दरअसल भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने भारतीय रिजर्व बैंक के ई रुपये पर यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस इंटरऑपरेबिलिटी की सुविधा शुरू करने का ऐलान किया है। एसबीआई का कहना है कि इस सुविधा से ग्राहकों को डिजिटल भुगतान में की आसानी होगी।

विज्ञापन

SBI ने अपने ईरुपी एप्लिकेशन (erupi App) के जरिए से लोगों को लेनदेन के लिए किसी भी मर्चेंट के यूपीआई क्यूआर कोड (UPI QR Code) को आसानी से स्कैन करने में सक्षम बनाएगी।

गौरतलब है कि एसबीआई पहले से ही आरबीआई की खुदरा डिजिटल ई-रुपया को स्वीकार वाले बैंकों में शामिल है। यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) भारत की मोबाइल-आधारित फास्ट पेमेंट सिस्टम है। यह लोगों को वर्चुअल पेमेंट एड्रेस (VPA) का इस्तेमाल कर चौबीस घंटे भुगतान की सुविधा प्रदान करता है। भारत में खुदरा डिजिटल भुगतान के लिए UPI का लोग बड़े पैमाने पर इस्तेमाल कर रहे हैं। अनुमान है कि आने वाले दिनों में इसमें और तेजी आएगी।

विज्ञापन

भारतीय रिजर्व बैंक ने एक विज्ञप्ति जारी कर रहा है कि UPI के साथ CBDT का एकीकरण एक बड़ी उपलब्धि है। यह रोजमर्रा के लेनदेन में डिजिटल मुद्राओं की स्वीकृति और उपयोग को और भी बढ़ावा देगा।

विज्ञापन

आपको बता दे कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2022-23 में सीबीडीसी नाम से डिजिटल मुद्रा को शुरू करने का ऐलान किया था। दरअसल सेंट्रल बैंक डिजिटल मुद्रा (CBDT) संप्रभु मुद्रा का एक इलेक्ट्रॉनिक रूप है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ