Gold Price Update: सोना खरीदारों की चमकी किस्मत, 2300 रुपये का लुढ़का भाव
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Gold Price Update: साल 2022 में शादी-व्याह का लग्न खत्म हो गया है। खरमास के बाद अब नए साल 2023 में फिर से शुभ लग्न शुरू होगा। इस असर सोने और चांदी के दाम पर भी देखा जा रहा है। इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन भी पीली धातू के दामों में बड़ी दर्ज की गई है। गुरुवार को सोना 492 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता हुआ जबकि चांदी की कीमत में 593 रुपये प्रति किलो की दर से गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद सोना 54000 रुपये प्रति 10 ग्राम के नीचे पहुंच गया जबकि चांदी लुढ़कर 67000 रुपये प्रति किलो के नीचे लढ़कर बंद हुई। इस गिरावट के बाद लोगों के पास सोना 2300 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 13000 प्रति किलो से भी ज्यादा सस्ता खरीददारी का मौका है।
Bank Deduct Money: अब सेविंग खातों से इस बैंक ने काटे रुपये! जानें- क्यों हो रही है ये डिडक्शन
इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार को सोना (Gold Price) 492 रुपये प्रति 10 ग्राम की सस्ता के साथ 53894 रुपये प्रति किलो के करीब स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सोना 432 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 54386 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
गुरुवार को सोने के साथ-साथ चांदी (Silver Price) की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई। चांदी 593 रुपये की गिरावट के साथ 66568 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को चांदी (Silver Rate) 481 रुपये प्रति किलो की बढ़त के साथ 67642 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थीा
इस तरह गुरुवार को 24 कैरेट वाला सोना 492 सस्ता होकर 53894 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 490 रुपया सस्ता होकर 53679 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 451 रुपया सस्ता होकर 49366 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 369 रुपया सस्ता होकर 40420 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 381 रुपये सस्ता होकर 31528 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ।
सोना फिलहाल अपने ऑलटाइम हाई से करीब 2306 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें कि सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 13414 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट (Gold Price Update) जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: