Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बिजनेस

[Live] Gold Silver Price Today 2 March 2026: सोने के दाम में लगी आग, जानें सोने चांदी का भाव

Gold, Silver Prices Today Live: सोने चांदी के भाव में आज भयंकर तेजी देखी जा रही है. अमेर‍िका-इस्राइल और ईरान के बीच तनाव की वजह से आज सोने चांदी का भाव आसमान छू रहा है. जानें आज सोने चांदी (Gold Silver Price Today) क्‍या है.

Author
Written By: Vandana Bharti Updated: Mar 2, 2026 17:23 IST
जानें सोने चांदी का भाव

Gold, Silver Price Today, 2 March 2026 Live Updates: ऐसा लग रहा है क‍ि सोने और चांदी के भाव में आज आग लग गई है. मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और भू-राजनीतिक अस्थिरता का सीधा असर अब आपकी तिजोरी पर पड़ रहा है. बाजार खुलते ही सोने और चांदी के भावों में जो सुनामी आई है, उसने निवेशकों और आम खरीदारों, दोनों को चौंका दिया है.

दोपहर 1 बजे सोने के भाव में 7276 रुपये यानी 4.49 प्रत‍िशत की तेजी द‍िख रही है, ज‍िसके बाद MCX पर 24 कैरट सोने का भाव 169,380 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम के स्‍तर पर पहुंच गया है. वहीं 5 मार्च ड‍िलीवरी वाली चांदी के भाव में 5.15 फीसदी की उछाल द‍िख रही है. आज 1 बजे चांदी का दाम 169,380 रुपये उछलकर 297,193 रुपये प्रत‍ि क‍िलोग्राम पर पहुंच गया है.

---विज्ञापन---

क्यों हो रहा है इतना बड़ा उछाल?

जब भी दुनिया में युद्ध या अनिश्चितता का माहौल बनता है, तो दुनिया भर के निवेशक शेयर बाजार से अपना पैसा निकालकर सुरक्षित एसेट में डाल देते हैं.

सुरक्षित निवेश की होड़: सोना और चांदी हमेशा से दुनिया के सबसे पुराने और भरोसेमंद Safe Haven (सुरक्षित ठिकाने) रहे हैं.

---विज्ञापन---

सप्लाई चेन का डर: ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव के कारण सप्लाई चेन में बाधा आने का डर है, जिससे कीमती धातुओं की डिमांड अचानक बढ़ गई है.

घबराहट की खरीदारी (Panic Buying): बाजार में यह डर है कि अगर स्थिति और बिगड़ी, तो सोने-चांदी के दाम और ऊंचे जा सकते हैं. इसी डर में लोग धड़ाधड़ खरीदारी कर रहे हैं.

17:23 (IST) 2 Mar 2026
Gold, Silver Price Today 2 March 2026 LIVE: गोरखपुर में आज सोने का भाव

गोरखपुर में आज सोने का भाव 24 कैरेट सोने के लिए ₹17,066 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹15,645 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹12,803 प्रति ग्राम है

16:49 (IST) 2 Mar 2026
Gold, Silver Price Today 2 March 2026 LIVE: चंडीगढ़ में आज सोने का भाव

आज चंडीगढ़ में सोने का भाव 24 कैरेट सोने का भाव ₹17,066 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने का भाव ₹15,645 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव ₹12,803 प्रति ग्राम है.

16:48 (IST) 2 Mar 2026
Gold, Silver Price Today 2 March 2026 LIVE: भोपाल में आज सोने का भाव

भोपाल में आज सोने का भाव 24 कैरेट सोने के लिए ₹17,056 प्रति ग्राम है. 22 कैरेट सोने का भाव ₹15,635 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव ₹12,793 प्रति ग्राम है.

14:34 (IST) 2 Mar 2026
Gold, Silver Price Today 2 March 2026 LIVE: चेन्नई में आज सोने का भाव

चेन्नई में आज सोने का भाव 24 कैरेट सोने के लिए ₹17,084 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹15,660 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹13,400 प्रति ग्राम है.

14:33 (IST) 2 Mar 2026
Gold, Silver Price Today 2 March 2026 LIVE: भिवंडी में आज सोने का भाव

भिवंडी में आज सोने का भाव 24 कैरेट सोने के लिए ₹17,054 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹15,633 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹12,791 प्रति ग्राम है.

14:33 (IST) 2 Mar 2026
Gold, Silver Price Today 2 March 2026 LIVE: दिल्ली में आज सोने का भाव

दिल्ली में आज सोने का भाव 24 कैरेट सोने के लिए ₹17,066 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹15,645 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹12,803 प्रति ग्राम है.

14:32 (IST) 2 Mar 2026
Gold, Silver Price Today 2 March 2026 LIVE: बागलकोट में आज सोने का भाव

बरेली में आज सोने का भाव 24 कैरेट सोने के लिए ₹16,995 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹15,580 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹12,750 प्रति ग्राम है.

14:05 (IST) 2 Mar 2026
Gold, Silver Price Today 2 March 2026 LIVE: बागलकोट में आज सोने का भाव

बागलकोट में आज सोने का भाव 24 कैरेट सोने के लिए ₹16,980 प्रति ग्राम है. सोना, 22 कैरेट सोने के लिए ₹15,565 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹12,735 प्रति ग्राम

14:04 (IST) 2 Mar 2026
Gold, Silver Price Today 2 March 2026 LIVE: अयोध्या में आज सोने का भाव

अयोध्या में आज सोने का भाव 24 कैरेट सोने के लिए ₹16,995 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹15,580 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹12,750 प्रति ग्राम है.

14:03 (IST) 2 Mar 2026
Gold, Silver Price Today 2 March 2026 LIVE: औरंगाबाद में आज सोने का भाव

औरंगाबाद में आज सोने का भाव 24 कैरेट सोने के लिए ₹16,980 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹15,565 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹12,735 प्रति ग्राम है.

13:31 (IST) 2 Mar 2026
Gold, Silver Price Today 2 March 2026 LIVE: अनंतपुर में आज सोने का भाव

अनंतपुर में आज सोने का भाव 24 कैरेट सोने के लिए ₹16,980 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹15,565 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹12,735 प्रति ग्राम है.

13:27 (IST) 2 Mar 2026
Gold, Silver Price Today 2 March 2026 LIVE: अमृतसर में आज सोने का भाव

अमृतसर में आज सोने का भाव 24 कैरेट सोने का भाव ₹16,995 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने का भाव ₹15,580 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव ₹12,750 प्रति ग्राम है.

13:26 (IST) 2 Mar 2026
Gold, Silver Price Today 2 March 2026 LIVE: अमरावती में आज सोने का भाव

अमरावती में आज सोने का भाव 24 कैरेट सोने के लिए ₹16,980 प्रति ग्राम है। 22 कैरेट सोने का भाव ₹15,565 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव ₹12,735 प्रति ग्राम है.

13:26 (IST) 2 Mar 2026
Gold, Silver Price Today 2 March 2026 LIVE: अलीगढ़ में आज सोने का भाव

अलीगढ़ में आज सोने का भाव 24 कैरेट सोने के लिए ₹16,995 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹15,580 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹12,750 प्रति ग्राम है.

13:26 (IST) 2 Mar 2026
Gold, Silver Price Today 2 March 2026 LIVE: अहमदाबाद में आज सोने का भाव

अहमदाबाद में आज सोने का भाव 24 कैरेट सोने के लिए ₹16,985 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹15,570 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹12,740 प्रति ग्राम है.

13:25 (IST) 2 Mar 2026
Gold, Silver Price Today 2 March 2026 LIVE: आगरा में आज सोने का भाव

आगरा में आज सोने का भाव 24 कैरेट सोने के लिए ₹16,995 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹15,580 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹12,750 प्रति ग्राम है.

13:22 (IST) 2 Mar 2026
Gold, Silver Price Today 2 March 2026 LIVE: न‍िवेशक क्‍या करें

इतनी बड़ी तेजी को देखकर अक्सर लोग FOMO (Fear Of Missing Out - कुछ छूट जाने का डर) का शिकार होकर तुरंत निवेश कर देते हैं. लेकिन रुकिए. अगर शादी या किसी फंक्शन के लिए सोना खरीदना जरूरी नहीं है, तो थोड़े दिन रुकना बेहतर हो सकता है. फिलहाल कीमतें अपने ऊपरी स्तर (All-time high) के आसपास हैं. अगर आप निवेश के लिए गोल्ड/सिल्वर देख रहे हैं, तो एक साथ बड़ी राशि न लगाएं. बाजार में बहुत ज्यादा वोलेटिलिटी (उतार-चढ़ाव) है, इसलिए SIP या छोटे-छोटे टुकड़ों में निवेश करना ही समझदारी है.

First published on: Mar 02, 2026 01:15 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.