बागलकोट में आज सोने का भाव 24 कैरेट सोने के लिए ₹16,980 प्रति ग्राम है. सोना, 22 कैरेट सोने के लिए ₹15,565 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹12,735 प्रति ग्राम
Gold, Silver Price Today, 2 March 2026 Live Updates: ऐसा लग रहा है कि सोने और चांदी के भाव में आज आग लग गई है. मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और भू-राजनीतिक अस्थिरता का सीधा असर अब आपकी तिजोरी पर पड़ रहा है. बाजार खुलते ही सोने और चांदी के भावों में जो सुनामी आई है, उसने निवेशकों और आम खरीदारों, दोनों को चौंका दिया है.
दोपहर 1 बजे सोने के भाव में 7276 रुपये यानी 4.49 प्रतिशत की तेजी दिख रही है, जिसके बाद MCX पर 24 कैरट सोने का भाव 169,380 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है. वहीं 5 मार्च डिलीवरी वाली चांदी के भाव में 5.15 फीसदी की उछाल दिख रही है. आज 1 बजे चांदी का दाम 169,380 रुपये उछलकर 297,193 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है.
क्यों हो रहा है इतना बड़ा उछाल?
जब भी दुनिया में युद्ध या अनिश्चितता का माहौल बनता है, तो दुनिया भर के निवेशक शेयर बाजार से अपना पैसा निकालकर सुरक्षित एसेट में डाल देते हैं.
सुरक्षित निवेश की होड़: सोना और चांदी हमेशा से दुनिया के सबसे पुराने और भरोसेमंद Safe Haven (सुरक्षित ठिकाने) रहे हैं.
सप्लाई चेन का डर: ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव के कारण सप्लाई चेन में बाधा आने का डर है, जिससे कीमती धातुओं की डिमांड अचानक बढ़ गई है.
घबराहट की खरीदारी (Panic Buying): बाजार में यह डर है कि अगर स्थिति और बिगड़ी, तो सोने-चांदी के दाम और ऊंचे जा सकते हैं. इसी डर में लोग धड़ाधड़ खरीदारी कर रहे हैं.
अयोध्या में आज सोने का भाव 24 कैरेट सोने के लिए ₹16,995 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹15,580 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹12,750 प्रति ग्राम है.
औरंगाबाद में आज सोने का भाव 24 कैरेट सोने के लिए ₹16,980 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹15,565 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹12,735 प्रति ग्राम है.
अनंतपुर में आज सोने का भाव 24 कैरेट सोने के लिए ₹16,980 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹15,565 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹12,735 प्रति ग्राम है.
अमृतसर में आज सोने का भाव 24 कैरेट सोने का भाव ₹16,995 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने का भाव ₹15,580 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव ₹12,750 प्रति ग्राम है.
अमरावती में आज सोने का भाव 24 कैरेट सोने के लिए ₹16,980 प्रति ग्राम है। 22 कैरेट सोने का भाव ₹15,565 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव ₹12,735 प्रति ग्राम है.
अलीगढ़ में आज सोने का भाव 24 कैरेट सोने के लिए ₹16,995 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹15,580 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹12,750 प्रति ग्राम है.
अहमदाबाद में आज सोने का भाव 24 कैरेट सोने के लिए ₹16,985 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹15,570 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹12,740 प्रति ग्राम है.
आगरा में आज सोने का भाव 24 कैरेट सोने के लिए ₹16,995 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹15,580 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹12,750 प्रति ग्राम है.
इतनी बड़ी तेजी को देखकर अक्सर लोग FOMO (Fear Of Missing Out - कुछ छूट जाने का डर) का शिकार होकर तुरंत निवेश कर देते हैं. लेकिन रुकिए. अगर शादी या किसी फंक्शन के लिए सोना खरीदना जरूरी नहीं है, तो थोड़े दिन रुकना बेहतर हो सकता है. फिलहाल कीमतें अपने ऊपरी स्तर (All-time high) के आसपास हैं. अगर आप निवेश के लिए गोल्ड/सिल्वर देख रहे हैं, तो एक साथ बड़ी राशि न लगाएं. बाजार में बहुत ज्यादा वोलेटिलिटी (उतार-चढ़ाव) है, इसलिए SIP या छोटे-छोटे टुकड़ों में निवेश करना ही समझदारी है.










