Ganesh Chaturthi 2024: गणेश चतुर्थी पर बैंक बंद रहेंगे या नहीं? देखें बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Ganesh Chaturthi 2024 Bank Holidays: 7 सितंबर को अगर आपको भी कोई बैंक से जुड़ा काम निपटाना है तो एक बार पहले जान लीजिए कि गणेश चतुर्थी के कारण कहीं आपके राज्य में बैंक बंद तो नहीं है? आइए बैंक हॉलिडे की लिस्ट देखते हैं।

Ganesh Chaturthi 2024 Bank Holidays list

गणेश चतुर्थी पर बैंक बंद या खुले?

Ganesh Chaturthi 2024 Bank Holidays: देश के कई राज्यों में बड़े ही धूमधाम के साथ गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है। इस बार 7 सितंबर को गणेश चतुर्थी है। इस दिन से 10 दिनों तक लोगों के बीच गणपति बप्पा को घर लाने की तैयारी रहेगी। कोई 1 दिन तो कोई 3 तो कोई 10 दिनों के लिए अपने घर में गणेश जी को विराजमान करते हैं। 7 सितंबर को कई भक्त अपने घर में गणपति बप्पा को लेकर आएंगे। इस खास दिन क्या आपके राज्य के बैंक बंद हैं? गणेश चतुर्थी के अवसर पर बैंकों की छुट्टी रहेगी या नहीं? आइए इसके बारे में जानने के साथ ही सितंबर में बैंक कब-कब बंद रहेंगे? ये भी जान लेते हैं।

विज्ञापन

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से हर महीने बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी की जाती है, जिससे ग्राहकों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो और वो अपना बैंक का काम उस हिसाब से शेड्यूल कर सकें। दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा बैंक हर रविवार को भी बंद रहते हैं। हालांकि, किसी खास अवसर के कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहते हैं तो राष्ट्रीय अवकाश होने के कारण देश भर के बैंकों की छुट्टी रहती है।

विज्ञापन

गणेश चतुर्थी पर बैंक बंद रहेंगे या खुले?

7 सितंबर को गणेश चतुर्थी है और इस अवसर (Ganesh Chaturthi Bank Holidays 2024) पर देश के कई राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहने वाली है। आरबीआई के अनुसार महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु और तेलंगाना में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

Bank Holidays in September

8 सितंबर 2024 को रविवार है और देश भर के बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी है।

विज्ञापन

14 सितंबर 2024 को शनिवार है। देश भर के बैंक दूसरे शनिवार और पहले ओणम के कारण बंद हैं।

15 सितंबर 2024 को रविवार है और देश भर के बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी है।

विज्ञापन

16 सितंबर 2024 सोमवार को ईद-ए-मिलाद है। इस अवसर पर नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड,  झारखंड, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, मिजोरम, गुजरात, छत्तीसगढ़, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, जम्मू और मणिपुर में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

विज्ञापन

17 सितंबर 2024 मंगलवार को मिलाद-उन-नबी के अवसर पर गंगटोक, सिक्किम और छत्तीसगढ़ में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

18 सितंबर 2024 बुधवार को पांग ल्हबसोल उत्सव पर गंगटोक और सिक्किम में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

विज्ञापन

20 सितंबर 2024 शुक्रवार को ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के अवसर पर जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।

21 सितंबर 2024 शनिवार को श्री नारायण गुरु समाधि दिवस पर केरल, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।

विज्ञापन

22 सितंबर 2024 को रविवार है और देश भर के बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी है।

23 सितंबर 2024 सोमवार को महाराजा हरिसिंह जी जयंती के अवसर पर जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।

विज्ञापन

28 सितंबर 2024 को चौथा शनिवार और देश के सभी बैंक बंद रहेंगे।

29 सितंबर 2024 को रविवार है और देश भर के बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ