---विज्ञापन---

Ganesh Chaturthi 2024: दिल्ली में कहां लगेगा गणपति बप्पा का सबसे बड़ा पंडाल? यहां जानें सब कुछ

Ganesh Chaturthi 2024: गणेश चतुर्थी के त्योहार पर देश के बड़े-बड़े शहरों में आलिशान पंडालों का आयोजन होता है, जहां शान से बप्पा विराजते हैं। मुंबई-पुणे जैसे शहर इस लिस्ट में काफी मशहूर हैं, मगर दिल्लीवासियों का क्या? अगर आप भी दिल्ली में रहते हैं, तो इस ग्रैंड पंडाल में जाकर गणपति बप्पा के दर्शन जरूर करें।

---विज्ञापन---

Ganesh Chaturthi 2024: गणपति उत्सव बस दो दिन में ही शुरू होने वाला है। इस पर्व को लेकर देशभर में तैयारियां चल रही हैं। मुंबई, पुणे, गोवा इन जगहों पर देश के सबसे बड़े पंडाल सजते हैं। हालांकि, राजधानी दिल्ली भी इसमें पीछे नहीं है। यहां भी लोग जोरों-शोरों से इस त्योहार को मनाते हैं। दिल्ली में कई जगहों पर गणपति पंडाल लगाए जाते हैं जो काफी मशहूर भी हैं। दिल्ली के बुराड़ी इलाके में यहां का सबसे बड़ा गणपति पंडाल सजता है। इस पंडाल की बराबरी मुंबई के लालबाग से भी की जाती है। जानिए इस पंडाल की खासियत।

पंडाल की थीम

हालांकि, हर साल हर पंडाल की थीम अलग होती है। कुछ पंडाल सांस्कृतिक थीम पर होते हैं तो कुछ मॉडर्न थीम पर बनाए जाते हैं। दिल्ली में इस बार बप्पा की मूर्ति इको-फ्रेंडली बनाई गई है। हालांकि, अब तक यहां की थीम को लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन पंडाल को हर साल की तरह भव्य और खूबसूरत बनाया गया है।

---विज्ञापन---

कब से शुरू हुआ था पंडाल

दिल्ली के बुराड़ी में सांसद मनोज तिवारी ने साल 2015 में पहली बार लालबाग जैसे आलिशान पंडाल सजवाया था। उन्होंने कहा था कि लोग लालबाग के दर्शन करने मुंबई जाते हैं, हम दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए यहीं लालबाग का आयोजन करवाएंगे। उसके बाद से हर साल गणेश उत्सव पर यहां धूम-धाम से पर्व मनाया जाता है। इस पंडाल में गणपति बप्पा की मूर्ति भी हर साल मुंबई के लालबाग जैसी ही बनाई जाती है।

ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi पर करें इन 3 मंदिरों के दर्शन, मात्र पूजा करने से पूरी होगी हर मनोकामना!

---विज्ञापन---

कितना बड़ा है पंडाल

यह पंडाल लगभग 6,00,000 वर्ग क्षेत्र तक फैला है। इसका फर्श लकड़ियों का बनाया जाता है जिस पर 5 लाख लोगों के खड़े होने की व्यवस्था होती है। इस उत्सव में गणेश मूर्ति के अलावा बच्चों के लिए झूले भी लगाए जाते हैं। यहां शाम के समय सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। हर साल यहां 1,00,000 से 5,00,000 श्रद्धालू दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

Delhi Ganpati Pandal

Delhi Ganpati Pandal

खास व्यंजन

दिल्ली के इस पंडाल में दिल्ली की गलियों से निकले मशहूर चपपटे स्ट्रीट फूड के स्टॉल्स भी लगाए जाते हैं। इसके अलावा यहां देश के अलग-अलग व्यंजनों के भी स्टॉल्स होते हैं जहां आप राजस्थानी, पंजाबी तथा बिहारी खाने का लुत्फ उठा सकते हैं।

---विज्ञापन---

पता

यह महोत्सव DDA ग्राउंड, संत निरंकारी समागम, बुराड़ी में आयोजित होता है। यह पंडाल मेट्रो स्टेशनों के नजदीक ही बनाया गया है। यहां का नजदीकी मेट्रो स्टेशन जी.टी.बी नगर है। आप यहां पहुंचकर आसानी से पंडाल तक जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें-  Ganesh Chaturthi 2024: 10 दिन बप्पा को चढ़ाए 10 अलग-अलग प्रकार के मोदक, जानें रेसिपी

---विज्ञापन---
First published on: Sep 05, 2024 05:06 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola