FD Interest Increased: खुशखबरी! बिकने के तुरंत बाद इस बैंक ने दी गुड न्यूज तो ICICI बैंक को भी करनी पड़ी ये घोषणा

best fd, bank fd news

FD Interest Increased: अगर आपका अकाउंट Axis Bank या ICICI Bank में है तो यह खबर आपके काम की है। हाल ही में सरकार ने SUUTI के जरिए एक्सिस बैंक में अपनी 1.5 फीसदी हिस्सेदारी बेची है। इसके बाद अब यह बैंक पूरी तरह से निजी हाथों में चला गया है। OFS के जरिए एक्सिस बैंक की यह ब्लॉक डील 10 और 11 नवंबर को हुई है। इसके तुरंत बाद एक्सिस बैंक ने ब्याज दर में बढ़ोतरी कर अपने ग्राहकों को खुशखबरी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

FD की ब्याज दर नवंबर में दूसरी बार बढ़ी

बैंक ने नवंबर महीने में दूसरी बार एफडी पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। एक्सिस बैंक की एफडी (फिक्स्ड डिपॉजिट रेट) पर मिलने वाली नई ब्याज दरें 15 नवंबर से प्रभावी हो गई हैं। इससे पहले एक्सिस बैंक ने 5 नवंबर को एफडी की दरें बढ़ाई थीं। ब्याज दर में यह बढ़ोतरी एक्सिस बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर की है।

50 बेसिस पोइंट

एक्सिस बैंक 15 से 18 महीने में मैच्योर होने वाली एफडी पर 6.40 फीसदी और 18 से 3 साल में मैच्योर होने वाली एफडी पर 6.50 फीसदी ब्याज दे रहा है। एक्सिस बैंक की ओर से बताया गया कि वरिष्ठ नागरिकों को 50 आधार अंक अतिरिक्त ब्याज मिलेगा। इससे पहले आरबीएल बैंक, सीएसबी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, केनरा बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक आदि ने भी ब्याज दर में बढ़ोतरी की है।

विज्ञापन

ICICI बैंक ने भी दी खुशखबरी

इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने भी 2 करोड़ रुपये तक की एफडी पर 30 आधार अंकों का ब्याज बढ़ाया है। बैंक की ओर से नई ब्याज दरें 16 नवंबर से लागू कर दी गई हैं। बैंक की तरफ से 7 दिन से लेकर 10 साल तक की अलग-अलग टेन्योर वाली एफडी पर 6.60 फीसदी ब्याज का ऑफर दिया जा रहा है। इससे पहले आईसीआईसीआई बैंक ने 29 अक्टूबर को ब्याज दर में 50 आधार अंकों की बढ़ोतरी की थी।

विज्ञापन

मौजूदा बदलाव के बाद आईसीआईसीआई बैंक ने 15 से 18 महीने की एफडी पर ब्याज 6.10 फीसदी से बढ़ाकर 6.40 फीसदी कर दिया है। 18 महीने से 24 महीने की एफडी पर 6.40 फीसदी ही ब्याज मिलेगा। पहले यह 6.15 फीसदी थी। बैंक की ओर से न्यूनतम ब्याज दर फिलहाल 3.50 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों के लिए अधिकतम ब्याज दर 7.10 फीसदी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ