अब तक नियम यह था कि FASTag खरीदने और उसे सक्रिय (Activate) करने के बाद भी आपको ‘Know Your Vehicle’ (KYV) प्रक्रिया पूरी करनी पड़ती थी, जिसमें गाड़ी की फोटो और अन्य दस्तावेज दोबारा अपलोड करने होते थे. 1 फरवरी 2026 से, कार, जीप और वैन जैसी निजी गाड़ियों के लिए इस KYV प्रक्रिया को खत्म कर दिया गया है.
UP को मिली दो बुलेट ट्रेन और 20,012 करोड़ रुपये की सौगात, जानें आपके शहर में रुकेगी या नहीं?
अब बैंक की यह जिम्मेदारी होगी कि वह FASTag जारी करने से पहले ही VAHAN डेटाबेस से आपकी गाड़ी की जानकारी खुद वेरिफाई कर ले. एक बार टैग मिल गया, तो आपको दोबारा वेरिफिकेशन के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे.
क्या बिना KYC के काम चलेगा?
यहां ध्यान दें कि KYC (Know Your Customer) और KYV (Know Your vehicle) दो अलग चीजें हैं. आपके बैंक खाते या वॉलेट के लिए KYC (आधार, पैन कार्ड) अभी भी अनिवार्य है ताकि आप उसमें पैसे लोड कर सकें. बिना इसके आपका वॉलेट इनएक्टिव हो सकता है. हालांकि KYV की अब छुट्टी हो गई है. क्योंकि गाड़ी के दस्तावेजों और फोटो का पोस्ट-एक्टिवेशन वेरिफिकेशन (KYV) अब नहीं करना होगा.
पुराने FASTag वालों के लिए क्या नियम हैं?
अगर आपके पास पहले से FASTag है, तो आपको बार-बार KYV कराने की कोई जरूरत नहीं है. आपको वेरिफिकेशन तभी करना होगा जब आपके टैग के गलत इस्तेमाल या किसी तकनीकी गड़बड़ी की शिकायत आए. सामान्य स्थिति में आपका पुराना टैग चलता रहेगा.
8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग को लेकर बजट में हुई कौन सी घोषणाएं? यहां जानें Latest Update
इससे बार-बार डॉक्यूमेंट्स चेक न होने से टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी लाइनों से छुटकारा मिलेगा. पहले KYV न होने पर अक्सर टैग को ‘Blacklist’ कर दिया जाता था, अब वह झंझट खत्म हो गया है. अब नया FASTag लेना और उसे तुरंत इस्तेमाल करना पहले से कहीं ज्यादा आसान है.
संबंधित खबरें
नोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
1 hr agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
2 hrs agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
4 hrs agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
5 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
5 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
6 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
7 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoइस दिवाली कितना बदला महंगाई का हाल? मिठाई से इलेक्ट्रॉनिक्स तक हुए महंगे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines