करोड़ों कर्मचारियों की सैलरी बढ़ेगी! EPFO को लेकर ताजा अपडेट आया सामने, जानें कितना होगा फायदा?

EPFO Wages Hike Update: देशभर के करोड़ो कर्मचारियों की सैलरी एक बार फिर बढ़ सकती है। PF के दायरे में आने वाले कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन बढ़ाने की तैयारी है। केंद्र सरकार के समक्ष प्रस्ताव रखा गया है, जल्दी ही इस पर फैसला लिया जा सकता है।

Salary Hike

Salary Hike

EPFO Wages Hike Update: देशभर के करोड़ो कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद एक और खुशखबरी मिलने वाली है। जी हां, अब केंद्र सरकार कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के तहत मिनिमम सैलरी को बढ़ाने पर विचार कर रही है। अगर सैलरी बढ़ाने का फैसला हुआ तो इसका मकसद कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करना होगा।

विज्ञापन

EPFO के तहत कर्मचारियों का वर्तमान में न्यूनतम वेतन 15 हजार रुपये प्रति महा है। अगर सरकार ने प्रस्ताव को मंजूरी दी तो यह वेतन 15 से बढ़कर 21 हजार रुपये हो जाएगा, यानी करीब 6 हजार रुपये सैलरी बढ़ जाएगी, लेकिन इसके साथ ही सररकार किसी कंपनी में EPFO के लिए निर्धारित कर्मचारियों की संख्या भी घटा सकती है। नए साल से पहले सरकार कर्मचारियों को यह तोहफा दे सकती है।

विज्ञापन

साल 2014 में लगा था आखिरी इंक्रीमेंट

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय कंपनियों के साथ इस प्रस्ताव पर विचार विमर्श कर रहा है। यह बातचीत कर्मचारियों की ग्रोथ और सिक्योरिटी के लिए बनाई गई कमेटी की सिफारियों के बाद शुरू की गई है। बता दें कि EPFO के तहत वेतन बढ़ाने की मांग कई सालों से लंबित है। अब से पहले साल 2014 में वेतन बदला गया था।

विज्ञापन

उस समय न्यूनतम वेतन 6500 रुपये से बढ़ाकर 15 हजार रुपये किया गया था। अब अगर 15000 रुपये में 6 हजार का इजाफा करके न्यूनतम वेतन 21 हजार रुपये किया जाता है तो PF अमाउंट बढ़ेगा और पेंशन भी बढ़ेगी, लेकिन सूक्ष्म और लघु कंपनियां EPFO के तहत कर्मचारियों की संख्या घटाने का विरोध कर रही हैं, क्योंकि इससे उनकी लागत बढ़ सकती है।

विज्ञापन

EPFO में कितना योगदान?

EPFO के नियमों के अनुसार, PF अकाउंट में कर्मचारी और कंपनी दोनों का शेयर होता है। दोनों 12-12 प्रतिशत अमाउंट इस खाते में जमा कराते हैं। कंपनी के 12 प्रतिशत अमाउंट में से 8.33% कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) में जमा होता। बाकी 3.67% PF खाते में जमा होता है। 10 साल की सर्विस पूरी होने पर पेंशन बन जाती है। वहीं यह पैसा एक साथ निकलवाया जा सकता है। वहीं बीच में इमरजेंसी पड़ने पर भी पैसा निकलवाया जा सकता है, लेकिन एक साल में पैसा कितनी बार निकलवाया जा सकता है? इसकी सीमा निर्धारित है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ