---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

Delhi Metro का महिलाओं को बड़ा तोहफा, 12 मेट्रो स्टेशनों पर 10 रुपये में बुक करें BIKE TAXI

DMRC Bike Taxi Service: दिल्ली में सरकार सफर को आसान बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही है। हाल ही में DMRC ने एक नया ऐप लॉन्च किया है, जिसमें महिलाओं को सुरक्षित उनकी मंजिल तक पहुंचाने का जिम्मा महिलाएं ही उठाएंगी।

---विज्ञापन---

DMRC Bike Taxi Service Divya Agarwal: दिल्ली मेट्रो के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है। DMRC ने एक नया ऐप लॉन्च किया है। जिसमें कई ऐप के बीच झंझट किए बिना दिल्ली मेट्रो के आधिकारिक मोबाइल ऐप दिल्ली सारथी 2.0 से ही अपनी बाइक टैक्सी बुक की जा सकती है। यात्रियों के लिए यह नई सुविधा डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक डॉ. विकास कुमार ने लॉन्च की। इसमें दो तरह की बाइक टैक्सियों की सेवा ले सकते हैं।

लॉन्च की गई ऐप के जरिए दो प्रकार की बाइक टैक्सियां मिलेंगी। जिसमें पहली SHERYDS जो महिलाओं के लिए होगी। दूसरी RYDR सभी यात्रियों के लिए होगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! ट्रेन टिकट कैंसिल करने पर कितना मिलता है रिफंड, यहां जानें डिटेल

क्या है शेरीड्स सेवा?

यह महिला मेट्रो यात्रियों की जरूरतों और प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए लॉन्च की गई है। यह महिलाओं को अपनी सुविधानुसार सुरक्षा के साथ अपनी मंजिल तक स्वतंत्र रूप से से पहुंचाने में मदद करेगी। सभी टैक्सी इलेक्ट्रिक बाइक होंगी। इसको चलाने वाली भी महिलाएं ही होंगी। यह महिलाओं को रोजगार को बढ़ाता देगा। SHERYDS में GPS ट्रैकिंग और सस्ती दरें जैसी कई विशेषताएं दी गई हैं। इसके अलावा RYDR टैक्सी सभी के लिए उपलब्ध होगी।

---विज्ञापन---

कितना होगा किराया?

RYDR और SHERYDS की बुकिंग अपने मोबाइल से कर सकते हैं। इसके लिए अलग अलग किराया रखा गया है। RYDR का न्यूनतम किराया 10 रुपये होगा। जिसमें पहले 2 किलोमीटर के लिए 10 रुपये प्रति किलोमीटर लिए जाएंगे। उसके आगे जितने किलोमीटरकी यात्रा होगी उसके लिए हर किलोमीटर पर 8 रुपये किराया लिया जाएगा।

---विज्ञापन---

फिलहाल कहां पर मिलेगी टैक्सी?

अभी SHERYDS और RYDR सेवाएं दिल्ली के 12 मेट्रो स्टेशनों पर मिलेंगी। जिसमें द्वारका सेक्टर-21, द्वारका सेक्टर-10, द्वारका सेक्टर-14, द्वारका मोड़, जनकपुरी वेस्ट, उत्तम नगर ईस्ट, राजौरी गार्डन, सुभाष नगर, कीर्ति नगर, करोल बाग, मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम और पालम का नाम शामिल है। इन स्टेशनों से लगभग 3-5 किलोमीटर के दायरे में 50 SHERYDS और 150 RYDR बाइक टैक्सी चलाई जाएंगी। इसकी सेवा सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक मिलेगी।

DMRC Bike Taxi Service

---विज्ञापन---

कैसे करें बुकिंग? 

बाइक टैक्सी को बुक करने के लिए DMRC मोमेंटम (दिल्ली सारथी 2.0) पर जाएं। वहां पर बाइक टैक्सी बुकिंग का आइकन दिखेगा। इसमें RYDR और She Ryds का ऑप्शन दिखेगा। इसपर क्लिक करने के बाद डेस्टिनेशन का ऑप्शन दिखाई देगा, जिसमें आपको कहां से कहां तक जाना है वो डाल दें।

DMRC Bike Taxi Service

दिल्ली मेट्रो ऐप

ये भी पढ़ें: Geyser vs Water Geyser: अरे ये क्या? गीजर और वाटर गीजर होते हैं अलग-अलग, जानें किससे बचती है ज्यादा बिजली

First published on: Nov 12, 2024 09:51 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola