DDA Flats: दिल्ली में सस्ते फ्लैट खरीदने का गोल्डन ऑफर, देखें आवेदन का तरीका

DDA Flats Scheme 2024: दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी ने एक हाउसिंग स्कीम निकाली थी, जिसमें 11.5 लाख की कीमत के फ्लैट दिए गए। इस स्कीम को एक बार फिर से लोगों के लिए खोलने का ऐलान किया गया है।

DDA Flats Scheme 2024

DDA Flats Scheme 2024: दिल्ली में अपना घर खरीदने का सपना देखने वालों के लिए एक खुशखबरी है। कम बजट में जो लोग घर खरीदना चाहते हैं उनके लिए DDA ने एख स्कीम निकाली है। जिसके तहत फ्लैट्स की कीमत 11.5 लाख से शुरू की गई है। इन फ्लैट्स की संख्या 34000 है। जो एलआईजी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए बनाए गए हैं। इसमें कुछ फ्लैट्स 29 लाख रुपये की कीमत वाले भी हैं। इसमें आवेदन करने का तरीका यहां देखें।

विज्ञापन

क्या है डीडीए हाउसिंग स्कीम?

दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी ने लगभग 34,000 फ्लैट निकाले थे। जिनको पहले आओ पहले पाओ के आधार लोगों को दिया गया। इनकी कीमत 11.5 लाख रुपये से शुरू की गई, ये फ्लैट उत्तर पश्चिम दिल्ली के रामगढ़ कॉलोनी, सिरसापुर, रोहिणी, नरेला और लोकनायकपुरम में बनाए गए हैं। जिसमें निम्न-आय समूह (LIG) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) वाले लोग अप्लाई कर सकते हैं।

विज्ञापन

कब तक कर सकते हैं आवेदन?

दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी की सस्ते घर योजना के तहत घर खरीदना चाहते हैं? तो आपको बता दें कि इसके लिए 14 नवंबर से आवेदन शुरू किए जाएंगे। योजना के तहत जो फ्लैट दिए जा रहे हैं उनकी शुरुआत 11.5 लाख से हो रही है। जिन लोगों ने अभी तक इस योजना में आवेदन नहीं किया था वह लोग 2025 मार्च तक अप्लाई कर सकते हैं।

विज्ञापन

कितने में कर सकते हैं बुकिंग?

DDA ने सभी फ्लैट्स को बुक करने की कीमल अलग रखी है। इसमें 250 फ्लैट रोहिणी सेक्टर 34 और 35 (LIG वर्ग) में बनाए गए हैं। जिनकी कीमत 12-15.5 लाख रुपये है। मंगोलपुरी इलाके में EWS वर्ग के लिए 180 फ्लैट हैं, जिनकी कीमत 32-35 लाख रुपये है। इन प्लैट्स में EWS वर्ग के प्लैट 50 हजार, LIG 1 लाख रुपए, MIG 4 लाख और HIG फ्लैट्स के लिए 10 लाख रुपये में बुकिंग कर सकते हैं।

विज्ञापन

DDA Flats Scheme 2024

कैसे करें आवेदन?

DDA की इस स्कीम में भाग लेना चाहते हैं तो उसके लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। आवेदन के लिए सबसे पहले DDA की ऑफिशियल साइट पर जाएं। वहां पर हाउसिंग लेटेस्ट अपडेट पर क्लिक करें। इसमें पैन कार्ड की सेल्फ-अटेस्टेड कॉपी, पहचान पत्र (पासपोर्ट, सरकारी आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड, आधार कार्ड) में से कोई एक डॉक्यूमेंट्स का होना जरूरी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ