---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

Bank Holiday: गुरु नानक जयंती और बाल दिवस पर बैंक खुले रहेंगे या बंद? देखें RBI का कैलेंडर

Bank Holiday Update: बैंकों में इस महीने 14 और 15 नवंबर को छुट्टी रहेगी या नहीं। 14 नवंबर को बाल दिवस और 15 नवंबर को गुरु नानक जयंती है। आइए जानते हैं दोनों दिन छुट्टी का अपडेट...

---विज्ञापन---

Bank Holiday On 14-15 November: अक्टूबर का महीने त्योहारों और छुट्टियों से भरा रहा। उस महीने में त्योहारों के दिनों में कई दिन बैंक बंद रहे। अब नवंबर के महीने में भी पहले दिन बैंक बंद रहे। आगे भी कई दिन बैंक बंद रह सकते हैं। यहां सबसे पहले बात करते हैं इस महीने मनाए जाने वाले खास दिनों और जयंतियों की। नवंबर में पंडित जवाहर लाल नेहरु के जन्मदिवस के मौके पर बाल दिवस मनाया जाता है।

यह भी पढ़ें:PM Internship Scheme से जुड़ने का आखिरी मौका, हर महीने मिलेंगे 5000 रुपये

---विज्ञापन---

रिजर्व बैंक की हॉलिडे लिस्ट हर साल आती

वहीं 15 नवंबर को गुरु नानक जयंती है और कार्तिक पूर्णिमा भी है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से हर साल राष्ट्रीय आयोजनों, क्षेत्रीय त्योहारों और सप्ताहांत की छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए हॉलिडे लिस्ट पब्लिश करता है। इस लिस्ट में शामिल छुट्टियों पर किसी राज्य में बैंक बंद होते हैं, किसी राज्य में खुले होते हैं, क्योंकि कुछ त्योहार राज्यवार मनाए जाते हैं। वहीं कुछ त्योहार पूरे देश में मनाए जाते हैं। यह दोनों त्योहार भी पूरे देश में मनाए जाते हैं। क्या इन दोनों दिनों पर बैंक पर बंद रहेंगे? अगर बैंक बंद रहेंगे तो किन राज्यों में बंद रहेंगे, आइए इस बारे में जानते हैं…

यह भी पढ़ें:PMJAY Scheme: 5 लाख का इंश्योरेंस फ्री कैसे मिलेगा? जान लें आवेदन करने की प्रक्रिया

---विज्ञापन---

क्या गुरु नानक जयंती को बैंक बंद रहेंगे?

15 नवंबर को गुरु नानक जयंती पर गुरुपर्व मनाया जाता है। यह सिखों का सबसे बड़ा त्योहार हैं। सिखों के पहले गुरु, गुरु नानक देव की जयंती के मौके पर यह त्योहार मनाया जाता है। इस त्योहार पर कार्तिक पूर्णिमा भी होती है, जो हिंदू कैलेंडर के अनुसार कार्तिक महीने का 15वां चंद्र दिवस है। इस दिन पंजाब, दिल्ली समेत कई राज्यों में बैंक बंद रहते हैं।

यह भी पढ़ें:कनाडा के वीजा को लेकर झटका, जानें भारतीयों पर फास्ट-ट्रैक VISA प्रोग्राम खत्म होने से क्या असर पड़ेगा?

---विज्ञापन---

क्या बाल दिवस के दिन बैंक बंद रहेंगे?

भारत में बाल दिवस 14 नवंबर को मनाया जाता है। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के उपलक्ष्य में बाल दिवस मनाया जाता है। बच्चों के अधिकारों, शिक्षा और कल्याण के बारे में जागरुकता को बढ़ावा देने के लिए यह दिन मनाया जाता है, लेकिन RBI की सूची के अनुसार बाल दिवस के दिन कोई अवकाश नहीं होगा। बैंक भी खुले रहेंगे।

यह भी पढ़ें:Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ क्या? फटाफट देखें नई रेट लिस्ट

---विज्ञापन---

First published on: Nov 10, 2024 02:35 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम, यूटिलिटी, एजुकेशन, फीचर आदि विषयों पर अच्छी पकड़ है। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola