EPFO: PF खाते में ब्याज जमा हुआ कि नहीं? 4 तरीकों से ऐसे चेक करें बैलेंस

EPFO: पीएफ खाते में ब्याज राशि जमा हुई है या नहीं, यह जानने के कई तरीके हैं। खाताधारक EPFO पोर्टल, उमंग ऐप पर लॉग पर भी देख सकते हैं। इसके अलावा मिस्ड कॉल सर्विस और मैसेजिंग सर्विस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

EPFO: PF खाते में ब्याज जमा हुआ कि नहीं? 4 तरीकों से ऐसे चेक करें बैलेंस
विज्ञापन

EPFO: एम्प्लोयी प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (EPFO) नौकरीपेशा लोगों के लिए बचत का अच्छा जरिया है। पीएफ खाते में कंपनी और कर्मचारी दोनों ही पैसे जमा करते हैं। कर्मचारी अपने मूल वेतन का 12 फीसदी पीएफ में निवेश करता है। ये राशि हर महीने कर्मचारी के खाते में जमा की जाती है। पीएफ में जमा की गई राशि पर ब्याज भी दिया जाता है। खाते में ब्याज का पैसा जमा हुआ है या नहीं, इसके बारे में इन स्टेप्स से जानकारी ले सकते हैं।

वर्तमान में PF खाते में 8.25 फीसदी ब्याज दिया जाता है। इस रकम को देखने के लिए 4 तरीके दिए गए हैं। जिसमें उमंग ऐप, मैसेज, मिस्ड कॉल और EPFO पोर्टल का इस्तेमाल किया जा सकता है।

Advertisment

उमंग ऐप पर कैसे रकम

UMANG ऐप को अपने फोन में इंस्टॉल करें, इसके बाद इसको यूजर आईडी और पासवर्ड से डाल कर लॉग इन कर लें। इसके बाद इसके बाद जिस सर्विस का फायदा लेना चाहते हैं उसपर क्लिक करें। जैसे खाते में जमा पैसे देखने हैं तो उसके लिए ‘व्यू पासबुक’ का ऑप्शन दिखेगा, जिसपर क्लिक करने से PF अकाउंट का बैलेंस स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा। इसमें यूजर केवाईसी अपडेट भी करा सकते हैं।

EPFO से कैसे देखें रकम

सबसे पहले EPFO के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं, इसके बाद कर्मचारी वाला ऑप्शन चुन लें। इसके बाद आपको UAN नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉग इन करना होगा। लॉग इन करने के बाद स्क्रीन पर ‘सदस्य पासबुक’ का ऑप्शन चुनें। फिर अकाउंट पासबुक देखने के लिए आपको दोबारा UAN नंबर और पासवर्ड डालें। इसको डालने पर पासबुक स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगी।

विज्ञापन

मिस्ड कॉल से कैसे करें चेक

मिस्ड कॉल के जरिए EPFO का बैलेंस चेक किया जा सकता है। इसमें सबसे पहले खाताधारक अपने यूएएन रजिस्टर मोबाइल नंबर से 9966044425 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। इसके बाद रिप्लाई में आपको एक और मैसेज मिलेगा। जिसमें अकाउंट बैलेंस की पूरी जानकारी दी गई होगी।

मैसेज के जरिए जानकारी

EPFO सदस्य मैसेज के जरिए भी ताजा दर की जानकारी ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें ‘UAN EPFOHO ENG’ लिखकर 7738299899 पर मैसेज सेंड करें। मिस्ड कॉल की तरह ही PF अकाउंट बैलेंस के लिए मैसेज में खाते का विवरण भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ