Retirement Planning Tips: रिटायरमेंट पर चाहिए 1 करोड़? अभी से शुरू कर दें ये काम

Retirement Planning Tips: क्या आप ऐसे रिटायरमेंट प्लान की तलाश में हैं जिससे आपको ज्यादा मुनाफा हो सके? अगर हां, तो आइए आपको एक ऐसा इनवेस्टमेंट प्लान बताते हैं जिससे आपको तगड़ा रिटर्न मिल सकेगा।

Retirement Planning Tips Monthly pension Scheme SIP Investment Plan

रिटायरमेंट प्लान

विज्ञापन

Retirement Planning Tips: बड़े लक्ष्यों के लिए छोटे-छोटे कदम बढ़ाने पड़ते हैं। यदि आप सोचें कि एक ही कदम में पहाड़ चढ़ जाएंगे, तो यह नामुमकिन है। ऐसा ही कुछ निवेश के साथ है। यदि आप चाहते हैं कि रिटायरमेंट पर आपके पास इतना पैसा हो कि आप अच्छे से अपनी जिंदगी बिता सकें, तो आपको उसकी तैयारी अभी से करनी होगी। जितनी जल्दी आप शुरुआत करेंगे, उतना ही ज्यादा फंड अपने रिटायरमेंट के लिए जुटा पाएंगे। चलिए समझने की कोशिश करते हैं कि सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) में हर महीने 10,000 रुपये निवेश करके 1 करोड़ रुपए का रिटायरमेंट फंड बनाने में कितना समय लगेगा।

1 करोड़ रुपये के रिटायरमेंट फंड के लिए हम यहां निवेश पर 10%, 12% और 14% वार्षिक रिटर्न दर के आधार पर गणना करेंगे। म्यूचुअल फंड SIP पर रिटर्न के संबंध में पिछले ट्रेंड्स बताते हैं कि 10-14% CAGR मॉडरेट है और इसे आसानी से हासिल किया जा सकता है। आइये देखते हैं कि 25 साल की उम्र का एक निवेशक हर महीने 10,000 रुपये निवेश करके अलग-अलग रिटर्न रेट्स पर 1 करोड़ रुपए कैसे हासिल कर सकता है।

विज्ञापन

SIP: 10% वार्षिक रिटर्न

1 करोड़ के फंड तक पहुंचने का समय: 22.5 वर्ष (आयु 47.5 वर्ष)

कुल निवेश: 27 लाख रुपये

अनुमानित लाभ: 74.64 लाख रुपये

विज्ञापन

22.5 वर्षों में कुल फंड: 1.02 करोड़ रुपये

इस लिहाज से देखें तो 25 साल का कोई व्यक्ति एसआईपी के माध्यम से म्यूचुअल फंड में प्रति माह 10,000 रुपये का निवेश करके 22.5 वर्षों में करोड़पति बन सकता है।

विज्ञापन

SIP: 12% वार्षिक रिटर्न

1 करोड़ के फंड तक पहुंचने का समय: 20 वर्ष (आयु 45 वर्ष)

विज्ञापन

कुल निवेश: 24 लाख रुपये

अनुमानित रिटर्न: 76 लाख रुपये

विज्ञापन

कुल फंड: 1 करोड़ रुपये

10,000 रुपये प्रति माह के निवेश पर 12% वार्षिक रिटर्न से 20 वर्षों में 1 करोड़ रुपये का रिटायरमेंट फंड हासिल किया जा सकता है।

विज्ञापन

SIP: 14% वार्षिक रिटर्न

1 करोड़ के फंड तक पहुंचने का समय: 18.5 वर्ष (आयु 43.5 वर्ष)

कुल निवेश: 22.2 लाख रुपये

विज्ञापन

अनुमानित रिटर्न: 83 लाख रुपये

कुल फंड: 1.05 करोड़ रुपये

विज्ञापन

हर महीने 10,000 रुपये निवेश पर 14% रिटर्न के साथ निवेशक केवल 18.5 वर्ष में 1 ही करोड़ रुपए के फंड का लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं।

इन उदाहरणों से यह स्पष्ट है कि बड़े रिटायरमेंट फंड के लिए जल्द शुरुआत करना और अनुशासन के साथ SIP में निवेश करना कितना महत्वपूर्ण है। यह कहना गलत नहीं होगा कि एसआईपी के माध्यम से लगातार मासिक निवेश के साथ कोई भी व्यक्ति कम समय में करोड़पति बन सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ