आज राज्यसभा में होगी महंगाई पर चर्चा, विपक्ष के सवालों का जवाब देंगी वित्त मंत्री

Nirmala Sitharaman

नई दिल्ली: आज राज्यसभा में महंगाई पर चर्चा होगी। मानसून सत्र की शुरुआत से ही विपक्ष लगातार महंगाई के मुद्दे पर चर्चा करने की मांग कर रहा है। आज दोपहर 2 बजे से राज्यसभा में महंगाई पर चर्चा होगी।

विज्ञापन

टीएमसी के डेरेक ओ ब्रायन और कांग्रेस की फूलो देवी नेता समेत 16 विपक्षी सांसदों ने नियम 176 के तहत नोटिस दिया था। जिस पर केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण आज शाम जवाब देंगी।

विज्ञापन

इससे पहले सोमवार को वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने महंगाई पर लोकसभा में बयान दिया था। उन्‍होंने कहा कि पूरी दुनिया में महंगाई बढ़ रही है। कोरोना महामारी के बावजूद देश में अच्‍छी स्थिति है।

विज्ञापन

साथ ही उन्होंने कहा कि महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए आरबीआई ने समय-समय पर कदम उठाए हैं। इस बीच कांग्रेस और विपक्ष के सांसदों ने वॉक आउट किया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ