Indian Digital Currency: भारत में डिजिटल करेंसी की शुरुआत होने जा रही है। अगले साल 2024 से ये बड़ा बदलाव हमें देश में देखने को मिलेगा। इसके लिए रिजर्व बैंक यानी आरबीआई ने पूरी तैयारी कर ली है। जिसका मतलब ये हुआ कि अब नोट के फटने-कटने या फिर गीले होने की समस्या से काफी हद तक छुटकारा मिल जाएगा। तो चलिए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि कैसे आप डिजिटल करेंसी का इस्तेमाल अपनी रोजमर्रा जिंदगी में कर सकते हैं, साथ ही कहां से आपको ये डिजिटल करेंसी मिलेगी।
डिजिटल करेंसी और क्रिप्टो करेंसी हैं अलग-अलग
सबसे पहले जानें कि डिजिटल करेंसी और क्रिप्टो करेंसी में बहुत बड़ा फर्क है। दरअसल कई लोग दोनों को एक ही मान कर अपनी सोच बना लेते हैं। डिजिटल करेंसी किसी देश की वो मुद्रा होती है जिसे उसे देश का रिजर्व बैंक जारी करता है, यानी भारत में जो वैल्यू 10, 20, 50, 100 और 1000 रुपए के नोट की होगी, वही वैल्यू डिजिटल फॉर्म में उतनी रकम की होगी। वहीं दूसरा तरफ क्रिप्टो करेंसी बाजार के हिसाब से चढ़ती और बढ़ती रहती है। लेकिन डिजिटल करेंसी का मूल्य पेपर करेंसी जैसा ही बना रहता है।
कहां से मिलेगी हमें ये डिजिटल करेंसी
अब सवाल ये कि इस करेंसी को ग्राहक कहां से ले सकते हैं? तो उसके लिए रिजर्व बैंक देश के बड़े बैंकों को अपने साथ जोड़ रहा है। उम्मीद है कि साल 2024 के पहले महीने में लगभग सभी बैंक आरबीआई की इस नई पॉलिसी के साथ जुड़ जाएंगे। मान लीजिए अगर आपका खाता स्टेट बैंक आफ इंडिया में है, तो बैंक अपने मोबाइल ऐप के जरिए आपके अकाउंट में डिजिटल करेंसी ट्रांसफर कर देगा। हर करेंसी के ऊपर एक नंबर होगा, जो उसकी यूनिक आईडी होगी।
यह भी पढ़ें- SIP और SWP, कौन सी बेहतर है Mutual Fund की स्कीम, किससे मिलेगा ज्यादा फायदा
कैसे कर पाएंगे इसका इस्तेमाल
आप सबसे बड़ा सवाल इसका इस्तेमाल हम आम लोग कैसे कर पाएंगे? मान लीजिए आप स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के ग्राहक हैं, आपके मोबाइल ऐप पर बैंक की तरफ से ₹10 के 10 डिजिटल नोट ट्रांसफर किए गए हैं। अब आप जब भी किसी शॉप पर जाएंगे तो वहां यूपीआई से पेमेंट करने पर आपके अकाउंट से उतना डिजिटल नोट कम हो जाएगा। यानी अब आपके अकाउंट में केवल 10 रुपए के 9 नोट दिखाई देंगे।
संबंधित खबरें
भारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
7 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
19 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
1 day agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
1 day agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
1 day agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
1 day agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
1 day agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines