Dharmendra Children Net Worth in 2025: बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र का आज देहांत हो गया. धर्मेंद्र उन अमर सुपरस्टार्स में से एक हैं जिन्होंने करियर और परिवार दोनों के मामले में एक बड़ी विरासत बनाई है. उनके बच्चे स्पॉटलाइट में बड़े हुए हैं, लेकिन हर किसी ने सिनेमा और दूसरी जगहों पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है.
लेकिन एक सवाल उनके फैंस के मन में आता है कि धर्मेंद्र के बच्चों में आज सबसे अमीर कौन है? आइये आपको बताते हैं कि साल 2025 में उनकी नेट वर्थ के साथ-साथ फाइनेंस के मामले में कौन सबसे आगे है?
कौन है देओल परिवार का सबसे धनी शख्स?
हालांकि धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल और बॉब देओल बॉर्डर, गदर, घायल, दामिनी, गुप्त, सोल्जर या बरसात जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, लेकिन वे देओल परिवार में सबसे अमीर व्यक्ति नहीं हैं.
जी हां, आपको ये जानकर ये हैरानी होगी कि देओल परिवार का जो सबसे धनी शख्स है, उसका नाम अभय देओल है. इकोनॉमिक्स टाइम की एक रिपोर्ट के अनुसार अभय देओल की नेटवर्थ, करीब 400 करोड़ रुपये है. ये रकम सनी देओल और बॉबी देओल की नेटवर्थ से तीन गुना ज्यादा बताई जाती है. लाइफस्टाइल एशिया और मीडियम की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर ने स्क्रीन पर 14 फ्लॉप फिल्में देने के बावजूद यह दौलत हासिल की है.
सनी देओल की नेटवर्थ कथित तौर पर 120 करोड़ रुपये है. बॉबी देओल की अनुमानित दौलत 70 करोड़ रुपये के आसपास है. कुल मिलाकर, सीनियर देओल की नेट वर्थ अभय की बताई गई दौलत से मेल नहीं खाती.
वैसे देखा जाए तो अभय देओल, सनी और बॉबी की तरह सक्सेसफुल नहीं है, फिर भी ज्यादा अमीर है. तो अभय की कमाई होती कहां से है? आइये जानते हैं:
कहां से होती है अभय देओल की कमाई ?
अभय देओल, हर साल फिल्मों से करीब 10 करोड़ रुपये की कमाई कर लेते हैं. इसके अलावा वो द फैटी काउ रेस्टोरेंट चेन के को-फाउंडर हैं. उनकी एक प्रोडक्शन कंपनी भी है, जिसका नाम फोरबिडन फिल्म्स है.
इसके अलावा अभय देओल ने रियल एस्टेट में भी अपना हाथ आजमा रखा है. मुंबई में उन्होंने 27 करोड़ का घर खरीदा है. मुंबई और पंजाब दोनों जगहों पर उनकी प्रोपर्टी हैं. गोवा में उनका एक ईको फ्रेंडली ग्लास हाउस भी है.
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की नेटवर्थ:
धर्मेंद्र की नेटवर्थ : कई रिपोर्ट्स के अनुसार, धर्मेंद्र की नेटवर्थ लगभग 300 से 400 करोड़ रुपये थी.
हेमा मालिनी : साल 2024 के चुनावों में दिए हलफनामे के मुताबिक हेमा मालिनी की कुल संपत्ति 129 करोड़ रुपये है.