DDA Flat Scheme 2024: दिल्ली में सस्ता घर लेना है तो इस दिवाली ये सपना पूरा हो सकता है। कुछ दिन पहले ही दिल्ली विकास प्राधिकरण ने एक स्कीम निकाली थी जिसमें सस्ते में फ्लैट दिए गए। इस स्कीम में लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। प्राधिकरण एक बार फिर से सस्ते फ्लैट लाया है। डीडीए दिवाली पर फिर से उन्हीं बचे हुए फ्लैटों की महासेल कर रहा है। इस सेल में 11 लाख से फ्लैट शुरू किए गए हैं।
कितने में होगी बुकिंग?
DDA ने इन फ्लैट्स की सेल 4 वर्गों के लिए निकाली है। जिसमें ईडब्ल्यूएस फ्लैट की बुकिंग के लिए 50,000 रुपये, एलआईजी के लिए 1 लाख रुपये, एमआईजी फ्लैट्स की बुकिंग 4 लाख रुपये और एचआईजी फ्लैट्स के लिए 10 लाख में फ्लैट की बुकिंग की जा सकती है। वहीं, सभी वर्गों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 2500 रुपये रखा गया है। आपको बता दें कि रजिस्ट्रेशन फीस और बुकिंग फीस दोनों ही कैंसिल करने पर वापस नहीं दिए जाएंगे।
ये भी पढ़ें: DDA Flats Housing Scheme की डेडलाइन आगे बढ़ी, कितने लोगों ने खरीदे फ्लैट?
कैसे करें अप्लाई?
दिवाली पर डीडीए ने इन्हीं बचे हुए फ्लैट्स पर ऑफर निकाला है। इस स्कीम के तहत फ्लैट 31 मार्च 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले DDA की ऑफिशियल साइट पर जाएं, सबसे पहले लेटेस्ट स्कीम पर क्लिक करके देखें, वहां किस वर्ग के फ्लैट के लिए अप्लाई करना चाहते हैं उसको सेलेक्ट करें। फ्लैट से जुड़ी तमाम जानकारियां यहां पर मिल जाएंगी।
इसके अलावा डीडीए ने 2023 की दिवाली स्पेशल स्कीम की पेमेंट की तारीख भी बढ़ा दी है। इसकी तारीख 30 नवंबर, 2024 तक बढ़ा दी गई है।
क्या है डीडीए की स्कीम?
पहली योजना में डीडीए ने लगभग 34,000 फ्लैट पहले आओ पहले पाओ के आधार पर निकाले थे। जिनकी कीमत 11.5 लाख रुपये से शुरू हुई। ये फ्लैट उत्तर पश्चिम दिल्ली के रामगढ़ कॉलोनी, सिरसापुर, रोहिणी, नरेला और लोकनायकपुरम में बने हैं। इसमें निम्न-आय समूह (LIG) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए फ्लैट निकाले गए।
ये भी पढ़ें: 11 लाख में DDA दे रहा फ्लैट! 22 से शुरू हो रही ‘पहले आओ पहले पाओ की स्कीम’
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
10 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
14 hrs agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
14 hrs agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
15 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
18 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
20 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
20 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
22 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
23 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines