क्या है शेयर बाजार गिरने का कारण? 2 दिनों में निवेशकों ने गंवाए 13 लाख करोड़

D-street: शेयर बाजार एक्सपर्ट के अनुसार शेयर बाजार में गिरावट खुदरा मुद्रास्फीति में उछाल और विदेशी फंड की निकासी के कारण हुई है।

d-street

d-street

In D-street Investors lose Rs 13 lakh crore in last 2 days: भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन बुधवार को भारी गिरावट देखने को मिली है। यहां बाजार बंद होते-होते सेंसेक्स 984 अंक से अधिक लुढ़क गया। बता दें ये पिछले चार महीनों में ये इसका सबसे निचला स्तर है। बता दें पिछले दो दिनों में बीएसई 30 में 1805.2 अंकों की गिरावट आई है, जो 2.27 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है।

विज्ञापन

क्या है शेयर बाजार गिरने का कारण?

शेयर बाजार एक्स्पर्ट के अनुसार ये गिरावट खुदरा मुद्रास्फीति में उछाल और विदेशी फंड की निकासी के कारण हुई है। आंकड़ों पर जाएं तो इस गिरावट से पिछले दो दिनों में निवेशकों को 13 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार भारत के इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में बुधवार को बैंकिंग, ऑटो और कैपिटल गुड्स शेयरों में भारी बिकवाली के कारण 1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

बजार गिरने से ये पड़ेगा असर

ये गिरावट अक्टूबर की खुदरा मुद्रास्फीति के 14 महीने के मैक्सिमम लेवल 6.21 प्रतिशत पर पहुंचने और विदेशी फंड की निकासी जारी रहने के कारण हुआ है। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख और मार्केट एक्सपर्ट विनोद नायर ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि कमजोर कॉर्पोरेट आय और घरेलू मुद्रास्फीति के 14 महीने के हाई लेवल पर पहुंचने के बीच एफआईआई द्वारा लगातार बिकवाली ने निवेशकों की धारणा को और प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि इससे आरबीआई द्वारा निकट भविष्य में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें धूमिल हो गई हैं। स्वास्तिका इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड में शोध प्रमुख संतोष मीना ने कहा कि निफ्टी ने मार्च 2023 के बाद से समय और कीमत दोनों के मामले में अपना पहला महत्वपूर्ण सुधार अनुभव किया है। यह बिकवाली चीन के नए प्रोत्साहन पैकेज के कारण हुई, जिसने भारत से एफआईआई प्रवाह को चीन की ओर मोड़ दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ