भारत की पहली बुलेट ट्रेन 15 अगस्त 2027 को होगी शुरू; रूट से लेकर स्पीड तक जानें सब कुछ यहां

भारत की पहली बुलेट ट्रेन के चलने में अब बस डेढ साल का वक्‍त बचा है. अहमदाबाद के साबरमती और मुंबई के बीच बन रहा 508 किलोमीटर लंबा हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, 320 किमी प्रति घंटे तक की स्पीड से चलने वाली ट्रेनों के लिए डिजाइन किया गया है.

India’s first bullet train

भारत की पहली बुलेट ट्रेन कब चलेगी जानें

विज्ञापन

भारतीयों के ल‍िए बुलेट ट्रेन का इंतजार जल्‍द ही खत्‍म होने वाला है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में ये बताया क‍ि बुलेट ट्रेन सेवा भारत में कब से शुरू होने वाली है. वैष्‍णव के अनुसार भारत की पहली बुलेट ट्रेन 15 अगस्त 2027 को चालू हो जाएगी. इसे मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर पर शुरू क‍िया जाएगा और इसकी सेवाएं कई चरणों में शुरू की जाएंगी. बुलेट ट्रेन अहमदाबाद के साबरमती और मुंबई के बीच चलेगी. इसके ल‍िए 508 किलोमीटर लंबा हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर तैयार क‍िया जा रहा है, ज‍िस पर बुलेट ट्रेन 320 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चलेगी. साबरमती और मुंबई के बीच की दूरी बुलेट ट्रेन 2 घंटे और 17 मिनट में तय करेगी.

कई चरणों में बुलेट ट्रेन सेवा होगी शुरू:

वैष्णव ने कहा क‍ि बुलेट ट्रेन 15 अगस्त, 2027 को तैयार हो जाएगी. सबसे पहले सूरत से बिलिमोरा तक का पहला सेक्शन खुलेगा. उसके बाद, वापी से सूरत तक खुलेगा. फिर वापी से अहमदाबाद तक खुलेगा और उसके बाद, ठाणे से अहमदाबाद तक खुलेगा और फिर मुंबई से अहमदाबाद तक खुलेगा. वैष्णव ने कहा कि बुलेट ट्रेन अपनी पहली यात्रा में अब अगस्त 2027 में सूरत और वापी के बीच 100 किमी की दूरी तय करेगी. पहले, उद्घाटन यात्रा उसी समय-सीमा के भीतर सूरत और बिलिमोरा के बीच 50 किमी के हिस्से पर प्लान की गई थी.

विज्ञापन

शुरू करने में क्‍यों हुई देर
बता दें क‍ि साल 2017 में इसकी नींव रखी गई थी. हालांक‍ि इसे दिसंबर 2023 में शुरू क‍िया जाने वाला था, लेक‍िन अब इसे साल 2027 तक शुरू करने उम्‍मीद है. दरअसल, जमीन अधिग्रहण और दूसरी चुनौतियों की वजह से इस बुलेट ट्रेन के काम में देरी हुई और समय-सीमा आगे बढ़ गई.

मंत्री ने कहा कि बुलेट ट्रेन चार स्टेशनों पर रुकते हुए मुंबई और अहमदाबाद के बीच की दूरी 1 घंटे 58 मिनट में तय करेगी. हालांकि, अगर यह सभी 12 स्टेशनों पर रुकती है, तो पूरी दूरी 2 घंटे और 17 मिनट में तय की जाएगी.

विज्ञापन

पीएम ने क‍िया दौरा
नवंबर में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूरत में बन रहे बुलेट ट्रेन स्टेशन का दौरा किया और मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर पर हो रहे काम की समीक्षा की. इंजीनियरों और कर्मचारियों के साथ बातचीत के दौरान, उन्होंने टाइमलाइन, स्पीड टारगेट और कंस्ट्रक्शन के अहम पड़ावों के बारे में अपडेट लिया. प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, टीम ने उन्हें भरोसा दिलाया कि प्रोजेक्ट सुचारू रूप से आगे बढ़ रहा है.

प्रधानमंत्री ने यह भी सुझाव दिया कि अगर इस प्रोजेक्ट के अनुभवों को ब्लू बुक की तरह डॉक्यूमेंट किया जाए और इकट्ठा किया जाए, तो भारत बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट्स को बड़े पैमाने पर लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ सकता है और बार-बार एक्सपेरिमेंट करने से बचने के महत्व पर जोर दिया.

विज्ञापन

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ