कहीं आपने तो नहीं किया इन Crypto Apps में निवेश? Google ने लगाया बैन

Crypto Apps Banned in India : अगर आप भी क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करते हैं तो ये खबर आपके लिए है। गूगल ने 9 Crypto Apps पर बैन लगा दिया है। देखें पूरी लिस्ट…

Crypto Apps Banned in India

Crypto Apps Banned in India: क्या आप भी क्रिप्टो में निवेश करते हैं? तो बता दें गूगल ने कई Crypto Apps पर बैन लगा दिया है। दिसंबर 2023 के आखिरी कुछ दिनों में, भारतीय वित्त मंत्रालय की फायनान्शियल इंटेलिजन्स युनिट (FIU) ने बिनेंस और क्रैकेन सहित 9 क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज को कारण बताओ नोटिस जारी किया था जिसके बाद अब, Google ने भारत में प्ले स्टोर से कई क्रिप्टो एक्सचेंज ऐप्स को हटा दिया है। पिछले हफ्ते, एप्पल ने इन ऐप्स को अपने ऐप स्टोर से रिमूव किया था।

कौन-कौन से ऐप लिस्ट में शामिल?

जानकारी के अनुसार FIU ने इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय से 9 क्रिप्टो एक्सचेंज ऐप्स के यूआरएल को ब्लॉक करने की मांग की थी जिसमें बिनेंस, कुकोइन, हुओबी, क्रैकन, गेट.आईओ, बिट्ट्रेक्स, बिटस्टैम्प, एमईएक्ससी ग्लोबल और बिटफेनेक्स शामिल हैं। बताया जा रहा है कि ये कदम भारतीय एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग नियमों के उल्लंघन के जवाब में उठाया गया है। एफआईयू ने Prevention of Money Laundering Act, 2002 की धारा 13 के तहत 9 वर्चुअल डिजिटल एसेट्स सर्विस प्रोवाइडर्स को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

वीडियो से जानें ऐसी क्रिप्टोकरेंसी के बारे में जिसने दिया भर भर के रिटर्न

https://www.instagram.com/reel/C0_xx7xvRtx/?igsh=eDUxbHVjN3lnOTNp

रजिस्ट्रेशन से बच रही कंपनियां?

एफआईयू के अनुसार, इस वक्त कुल 31 वर्चुअल डिजिटल एसेट सर्विस प्रोवाइडर्स (वीडीए एसपी) ने एफआईयू इंडिया के साथ सक्सेसफुल रजिस्ट्रेशन किया है। हालांकि, अभी भी कई Foreign Institutions, भारत में Substantial यूजर बेस को पूरा करने के बावजूद, रजिस्ट्रेशन से बच रहे हैं और एंटी मनी लॉन्ड्रिंग (एएमएल) और काउंटर फाइनेंसिंग ऑफ टेररिज्म (सीएफटी) ढांचे के दायरे से बाहर काम कर रही हैं।

पहले लग चुका है बैन

बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक ने पांच साल पहले क्रिप्टोकरेंसी पर बैन लगाया था, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने इस फैसले को पलट दिया था। हालांकि, केंद्रीय बैंक ने क्रिप्टोकरेंसी को गैरकानूनी घोषित करने के विचार का समर्थन करना जारी रखा है।

ये भी पढ़ें- Social Media जरूरत है या लत? जानें फायदे और नुकसान

वीडियो से जानें Pi कॉइन के बारे में

https://www.instagram.com/reel/C1mgFu3SAA0/?igsh=MWFtNGRiODZ0NTA1Nw==

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ