Social Media जरूरत है या लत? जानें फायदे और नुकसान
Social Media Advantages and Disadvantages: सोशल मीडिया आज के समय में जरूरत के साथ जरूरी हो चुका है लेकिन इसके फायदे और नुकसान दोनों है।
Edited By Simran Singh

Social Media
Edited By Simran Singh

Social Media
Social Media Advantages and Disadvantages in Hindi: लगभग सभी लोग सोशल मीडिया का यूज करते हैं जिन्हें इंटरनेट का ज्ञान है वो भी और जिन्हें इंटरनेट का ज्ञान नहीं है वो भी। आज के समय में सोशल मीडिया को एक बहुत बड़ी पावरफुल टूल माना जाता है। इसके माध्यम से नए दोस्त बनाना या कोई बिजनेस शुरू करना आसान है। अपने बिजनेस को आप लोगों तक आसानी से पहुंचाना सकते हैं। सोशल मीडिया जितना ताकतवर प्लेटफॉर्म बन चुका है और लोगों के लिए काफी फायदेमंद भी है, लेकिन इसके कुछ नुकसान भी हैं जिन्हें हर किसी को जानना चाहिए।
जी हां, सोशल मीडिया आज के समय में जरूरत के साथ जरूरी हो चुका है लेकिन इसके फायदे और नुकसान दोनों है। सोशल प्लेटफॉर्म से आपको फायदा मिल सकता है, लेकिन इससे होने वाले नुकसानों से भी आप बचकर नहीं रह सकते हैं। आइए आपको सोशल मीडिया के कुछ फायदे और नुकसान गिनवाते हैं।
1. बिजनेस को बढ़ाने का मौका- आज के समय में सोशल मीडिया हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा बन चुका है इसको एक अच्छा प्लेटफॉर्म माना जाता है। इसके जरिए आप अपना मार्केटिंग को बढ़ावा दे सकते हैं और इसके माध्यम से अपने बिजनेस को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचा सकते हैं। इसके लिए आप विज्ञापन की भी मदद ले सकते हैं।
2. लोगों से कनेक्ट करने का आसान माध्यम- अनजान लोगों से ही नहीं बल्कि अपने दूरदराज रिश्तेदारों से भी आप सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े रह सकते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म के जरिए बच्चे, बूढ़े या कोई भी अपनी बात और विचार को किसी के सामने आसानी से व्यक्त कर सकता है।
3. प्रैक्टिकल नॉलेज का जरिया- सोशल मीडिया के जरिए बच्चों की टेक्नोलॉजी के बारे में टेक्निकल और प्रैक्टिकल नॉलेज भी बढ़ सकती है। अगर आप में कोई हुनर है और आप दुनिया को दिखाना चाहते हैं तो आपके लिए सोशल मीडिया सबसे बेस्ट प्लेटफॉर्म है।
ये भी पढ़ें- Smartphone की सफाई कर रहें हैं तो न करें 3 गलतियां!
ये भी पढ़ें- बंद पड़ा है PPF Account? फिर भी खुलवाने का है मौका! जानिए कैसे?
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: