Cryptocurrency में निवेश करना शख्स को पड़ा भारी, खाते से उड़ गए 40 लाख रुपये

Cryptocurrency Scam: दिल्ली के एक शख्स को क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करना भारी पड़ गया। ठगों ने भारी मुनाफा का लालच देकर 40 लाख रुपये का चूना लगा दिया।

Cryptocurrency Scam In India

Image Credit: Google

Cryptocurrency Scam: दिल्ली के द्वारका में एक व्यक्ति को फर्जी “प्ले फॉर बिटकॉइन स्कीम” के तहत ठगों ने 40 लाख रुपये का चूना लगाया। शख्स को जालसाजों ने पार्ट टाइम जॉब की पेशकश का लालच दिया था। इसी लालच के चक्कर में शख्स को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मंगलवार को मामला दर्ज कर लिया है और स्कैमर को पकड़ने के लिए जांच शुरू कर दी है।

शख्स को लगा 40 लाख रुपये का चूना

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, शिकायतकर्ता को सोशल मीडिया पर पार्ट टाइम जॉब की पेशकश करने वाला एक संदेश मिला। वह सहमत हो गया और उसे कुछ YouTube वीडियो लाइक करने, उनके स्क्रीनशॉट लेने और उन्हें टेलीग्राम नंबर पर भेजने के लिए कहा गया। इन कार्यों के लिए उन्हें एक छोटा सा भुगतान मिला। बाद में, शख्स को ‘वीआईपी डेली टास्क’ नामक एक ग्रुप में जोड़ा गया और 1,000 रुपये का भुगतान करने के लिए कहा गया।

news24 Whatsapp channel

भारी मुनाफा कमाने की लालच में फंस गया शख्स

जालसाजों ने पीड़ित को एक ग्रुप में शामिल होने का लालच दिया, जहां उन्होंने बिटकॉइन प्लान से भारी मुनाफा कमाने का वादा किया। ठगों ने यूजर्स से एक लिंक के माध्यम से कार्य पूरा करने और पैसे जमा करने के लिए कहा। यूजर्स बिंदास होकर प्रत्येक कार्य के बाद ठगों के अकाउंट में पैसे भेजते रहा।

Cryptocurrency

पीड़ित ने TOI को बताया, “मैंने उनके निर्देशों का पालन किया और खेल में प्रतिदिन 7.5 लाख रुपये से अधिक हारे। जब मैंने रिफंड मांगा, तो उन्होंने मुझसे 20 लाख रुपये और जमा करने की मांग की, जो मैंने उधार लिया था। लेकिन वे और पैसे मांगते रहे और कुछ भी वापस नहीं किया।”

पैसे बचाने के लिए ठगों के अकाउंट में पैसा भेजता रहा व्यक्ति

पीड़ित ने 24 से 26 अगस्त तक अधिक पैसे जमा करके अपने पैसे बचाने की कोशिश की, लेकिन उसका आवेदन अस्वीकार कर दिया गया। बाद में उसे ठगी का एहसास हुआ। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी  और उसके अकाउंट से 40 लाख रुपये कट गए थे। ठगी के बाद शख्स ने इसकी शिकायत पुलिस से की। शिकायत के आधार पर, पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और आईटी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की जांच कर रही है।

Cryptocurrency Scam

आपको भी सावधान रहने की जरूरत

इस प्रकार की ठगी से हम सभी को सीख लेने की जरूरत है। इसलिए हमेशा ध्यान रखें कि आप किसी भी फालतू और फर्जी लिंक पर क्लिक न करें। आज के समय में ठगों ने लोगों को चूना लगाने के  लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। कोई कार्य करने के लिए आधिकारिक लिंक का ही इस्तेमाल करें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ