Union Budget Mobile App: आज यानी 1 फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट पेश करेंगी। बता दें कि वित्त मंत्री सुबह करीब 11 बजे नए संसद भवन में बजट पेश करने जा रही हैं। हालांकि यह चुनावी वर्ष है, इसलिए यह बजट केवल वोट ऑन अकाउंट होगा, इसलिए इसे अंतरिम बजट भी कहा जाता है। लोकसभा चुनाव के बाद ही पूर्ण बजट पेश किया जाएगा।
इस ऐप पर भी देखें बजट
वित्त मंत्री संसद में एक बार जब अंतरिम बजट पेश कर देंगी, तो बजट के ऑफिशियल डॉक्यूमेंट आधिकारिक वेबसाइट यानी www.indiabudget.gov.in और केंद्रीय बजट के मोबाइल ऐप पर उपलब्ध हो जाएंगे। एंड्रॉइड यूजर्स केंद्रीय बजट मोबाइल ऐप को Google Play से डाउनलोड कर सकते हैं जबकि iOS उपयोगकर्ता इसे ऐप स्टोर से डाउनलोड करके एक क्लिक पर बजट देख सकते हैं।
वीडियो से भी जानें इसके बारे में
ये भी पढ़ें : Paytm दे रहा IPhone 15 जीतने का मौका!
कैसे डाउनलोड करें Union Budget Mobile App
- अपने एंड्रॉइड फोन या टैबलेट पर Google Play Store ऐप ओपन करें।
- इसके बाद सर्च बार में यूनियन बजट मोबाइल ऐप टाइप करें और सर्च बटन पर टैप करें।
- यहां आपको भारत सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा तैयार किया गया ऐप “यूनियन बजट मोबाइल ऐप” दिखाई देगा।
- इसमें ऐप के नाम के आगे ऑफिशियल सरकारी लोगो भी लगा होगा जिससे आप इसे आसानी से पहचान सकते हैं।
- ऐप आइकन पर टैप करें और फिर इंस्टॉल बटन दबाएं।
- इसके बाद ऐप आपके डिवाइस पर डाउनलोड और इंस्टॉल हो जाएगा।
- एक बार इंस्टॉल हो जाने पर ओपन बटन पर टैप करें या अपने होम स्क्रीन पर जाकर ऐप लॉन्च करें।
- इधर आपको बजट से जुडी सारी जानकारी मिल जाएगी।
Interim Budget 2024-25 का Live Blog यहां देखें
मिलते हैं इतने फीचर्स
- इस ऐप के जरिए आप बजट भाषण की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।
- ऐप से ही आप बजट के सभी डाक्यूमेंट्स डाउनलोड कर सकते हैं।
- इसमें आपको एक फ़िल्टर ऑप्शन भी मिलता है जिससे आप हर सेक्टर से जुडी सारी जानकारी देख सकते हैं।
- इसी ऐप में आप बजट से जुडी न्यूज़ भी देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें : स्मार्टफोन की RAM हो जाएगी डबल! जानिए कैसे
संबंधित खबरें
दो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
2 hrs agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
3 hrs agoबदल गए आधार अपडेट के नियम! जानें किन 5 सुविधाओं का आसानी से मिलेगा फायदा
3 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
4 hrs agoत्योहारों से पहले प्याज 89% तो कुकिंग ऑयल 12% उछला
5 hrs agoअगर 20000 है सैलरी, तो अब PF और EPS में कितने कटेंगे पैसे? जानें नए नियम
7 hrs agoमस्क के आरोपों के बाद रिलायंस के शेयर 2% से ज्यादा टूटे, डूबे 40000 करोड़
8 hrs agoएलन मस्क की घटी संपत्ति, जेफ बेजोस बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स
10 hrs agoफ्लाइट टिकट हुई महंगी! टिकट पर लगेगा 1300 रुपये तक ज्यादा फ्यूल सरचार्ज
10 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines