Multibagger Penny Stock : इस शेयर ने बरसा दिया पैसा, 1 साल में 1 लाख रुपये बना दिए 10 लाख

Blue Chip India Ord Penny Stock Return 1000% in 1 Year : पेनी स्टॉक कम समय में निवेशकों की झोली भर देते हैं। हालांकि इनमें निवेश करना काफी जोखिमभरा होता है। ब्लू चिप एक पेनी स्टॉक है। इसने एक साल में 1000 फीसदी का रिटर्न दिया है।

Penny Stock

Penny Stock कम समय में अच्छा रिटर्न दे देते हैं।

Blue Chip India Ord Penny Stock Return 1000% in 1 Year : शेयर मार्केट में निवेश करने वाले काफी लोग पेनी स्टॉक में भी निवेश करते हैं। इसका कारण है कि ये कम समय में अच्छा रिटर्न देते हैं। हालांकि इनमें जोखिम भी काफी होता है। ब्लू चिप इंडिया का पेनी स्टॉप पिछले 1 साल से धमाल मचा रहा है। इस स्टॉक ने एक साल में 1000 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर आपने इसमें एक साल पहले 1 लाख रुपये निवेश किए होते तो इनकी कीमत इस समय 10 लाख रुपये हो चुकी होती। हालांकि इस स्टॉक में एक साल में काफी उतार-चढ़ाव रहा है, इसके बावजूद इसने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है। एक साल पहले इसके शेयर की कीमत 30 पैसे थी। आज यह 3.30 रुपये हो गई है।

ऑल टाइम में किया निराश

अगर कंपनी की ऑल टाइम कीमत की बात करें तो इसने निराश किया है। इस कंपनी का शेयर नवंबर 2000 में आया था। उस समय इसकी कीमत 1.60 रुपये थी। अब 3.30 रुपये है। ऐसे में देखा जाए तो 24 साल में शेयर ने करीब 106 फीसदी ही रिटर्न दिया है। हालांकि यह अभी अपने ऑल टाइम हाई से काफी नीचे है। इसका ऑल टाइम हाई 45 रुपये था जो सितंबर 2003 में था।

क्या हैं हैं पेनी स्टॉक

पेनी स्टॉक वे शेयर होते हैं जिनकी कीमत 10 रुपये से कम होती है। हालांकि कंपनी की मार्केट वैल्यू के हिसाब से इन्हें नैनो-कैप स्टॉक, माइक्रो-कैप स्टॉक और स्मॉल कैप स्टॉक भी कहा जाता है। साधारणत: पेनी स्टॉक ऐसी कंपनियों द्वारा जारी किए जाते हैं जिनकी मार्केट वैल्यू 5 हजार करोड़ रुपये से कम होती है।

पेनी स्टॉक में निवेश करना काफी जोखिमभरा

  • पेनी स्टॉक में निवेश करना काफी जोखिमभरा माना जाता है। ऐसा इसलिए कि ये जिस तेजी के साथ चढ़ते हैं, उसी तेजी से गिर भी जाते हैं।
  • कई बार इसमें निवेश की गई रकम 90 फीसदी से ज्यादा तक गिर जाती है। ऐसे में इनमें रकम इन्वेस्ट करने से पहले रिसर्च करें और कंपनी के बैकग्राउंड के बारे में अच्छे से जानकारी ले लें।
  • जिस कंपनी के पेनी स्टॉक में निवेश करने जा रहे हैं, उस कंपनी की वेबसाइट पर कंपनी की आर्थिक स्थिति देखें। अगर कंपनी की आर्थिक स्थिति सही है तभी रकम इन्वेस्ट करने के बारे में सोचें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ