अगर आपके घर में भी 5 से 15 साल के बच्चे हैं, तो यह खबर आपके बहुत काम की है. बच्चों के ब्लू कार्ड (बाल कार्ड) को बायोमेट्रिक अपडेट कराने की फ्री डेडलाइन 30 सितंबर रखी गई है. इसके बाद अपडेट कराने पर आपको फीस देना पड़ेगा. बच्चों के कार्ड में 5 साल और फिर 15 साल की उम्र में अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (Mandatory Biometric Update) कराना बहुत जरूरी होता है.
आइए समझते हैं कि ब्लू कार्ड का अपडेट क्यों जरूरी है और बिना लाइन में लगे इसके लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट कैसे बुक करें.
---विज्ञापन---
क्या होता है ब्लू कार्ड और यह क्यों जरूरी है
5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए नीले रंग का कार्ड जारी किया जाता है, जिसे बाल कार्ड या ब्लू कार्ड कहते हैं. 5 साल से छोटे बच्चों के उंगलियों के निशान (Fingerprints) और आंखों का स्कैन (Iris scan) नहीं लिया जाता. इसलिए 5 साल की उम्र पूरी होने पर और फिर 15 साल की उम्र में बायोमेट्रिक डेटा अपडेट कराना अनिवार्य होता है. बता दें कि यह कार्ड स्कूल में एडमिशन, सरकारी स्कॉलरशिप, पासपोर्ट बनवाने, बैंक अकाउंट खुलवाने और यात्रा के दौरान उम्र के सबूत के तौर पर काम आता है.
---विज्ञापन---
Aadhaar Card कितने रंग का? किसे कौन सा जारी, जानें किस कलर के क्या मायने
घर बैठे ऑनलाइन अपॉइंटमेंट कैसे लें?
सेंटर पर लंबी लाइनों और भीड़ से बचने के लिए आप अपने मोबाइल से ही ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं. इसके लिए UIDAI के ऑफिशियल पोर्टल (uidai.gov.in या appointments.uidai.gov.in) पर जाएं और Book an Appointment पर क्लिक करें. अपने शहर/जिले का Aadhaar Seva Kendra (ASK) चुनें और Proceed पर क्लिक करें. अपना मोबाइल नंबर और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड दर्ज करें. इसके बाद फोन पर आए OTP को डालकर लॉगिन करें. Update Aadhaar ऑप्शन को चुनें और बच्चे की जरूरी डिटेल्स भरें. अपनी सुविधा के अनुसार तारीख और समय (Time Slot) चुनें. डिटेल्स क्रॉस-चेक करके सबमिट कर दें और Appointment Slip का प्रिंट आउट या पीडीएफ सेव कर लें.
---विज्ञापन---
साथ ले जाना न भूलें ये जरूरी डॉक्यूमेंट्स
जब आप तय समय पर सेंटर जाएं, तो अपने साथ ये कागजात जरूर रखें:
---विज्ञापन---
- बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate).
- माता-पिता का कार्ड और पहचान पत्र (जैसे वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस).
- बच्चे का पुराना ब्लू कार्ड.
30 सितंबर तक यह अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट बिल्कुल मुफ्त हो रहा है. इसलिए आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना आज ही ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करें और अपने बच्चे का कार्ड अपडेट करवाएं.
---विज्ञापन---