Blue Aadhaar Card: बच्चों का आधार कार्ड बनवाने के 2 नियम बदले, एनरोलमेंट के लिए अब ये डॉक्यूमेंट भी माना जाएगा वैलिड

UIDAI ने बच्चों के आधार कार्ड बनवाने के लिए 2 बड़े नियमों को बदल दिया है। एक नियम वैलिड डॉक्यूमेंट्स को लेकर है और दूसरा बायोमीट्रिक ऑथेंटिकेशन से जुड़ा है। आइए इन दोनों नियमों के बारे में विस्तार से जानते हैं...

Blue Aadhaar Card
1 / 5

UIDAI के अनुसार, अब चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूशन (CCI) में रहने वाले बच्चों के लिए डिस्ट्रिक्ट चाइल्ड प्रोटेक्शन ऑफिसर के द्वारा जारी सर्टिफिकेट को भी वैलिड डॉक्यूमेट माना जाएगा। वहीं OCI कार्ड होल्डर्स को आधार कार्ड के लिए एनरोलमेंट के दौरान वैलिड फॉरेन पासपोर्ट और OCI दिखाना होगा।

विज्ञापन

बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन अनिवार्य की गई

बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन अनिवार्य की गई2 / 5

UIDAI के अनुसार, अब 5 साल से कम उम्र के बच्चों का आधार कार्ड अभिभावकों के आधार कार्ड के आधार पर बनवाया जाएगा। वहीं अब इस प्रोसेस में बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन को भी अनिवार्य कर दिया गया है, यानी अब बच्चे का आधार कार्ड बनवाते समय माता-पिता में से किसी एक का बायोमेट्रिक ऑथेटिकेशन जरूरी होगा।

विज्ञापन

मां-बाप का वैलिड आधार कार्ड अनिवार्य

मां-बाप का वैलिड आधार कार्ड अनिवार्य3 / 5

UIDAI के अनुसार, नये नियमों के अनुसार, अब 5 साल से कम उम्र के बच्चों का आधार कार्ड बनवाना अब पूरी तरह से हेड ऑफ फैमिली (HoF) पर निर्भर होगा। इसके लिए बच्चे के माता-पिता या कानूनी अभिभावक के पास अपना वैलिड आधार कार्ड होना चाहिए, जिसकी बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन और वेरिफिकेशन होना चाहिए।

बर्थ डेट और मुखिया से संबंध का प्रूफ

बर्थ डेट और मुखिया से संबंध का प्रूफ4 / 5

माता-पिता के आधार कार्ड के बिना बच्चे का आधार कार्ड नहीं बनेगा। वहीं बच्चे के जन्म की तारीख और परिवार के साथ उसके संबंध का प्रूफ भी देना होगा। क्योंकि छोटे बच्चों के फिंगरप्रिंट या आईरिस स्कैन नहीं लिए जा सकते, इसलिए उनके माता-पिता में से किसी एक का बायोमेट्रिक ऑथेटिकेशन अनिवार्य किया गया है।

विज्ञापन

मां-बाप के बायोमेट्रिक प्रूफ लिए जाएंगे

मां-बाप के बायोमेट्रिक प्रूफ लिए जाएंगे5 / 5

नए नियम के अनुसार, अब बच्चे का आधार कार्ड बनवाने के लिए माता या पिता किसी एक के उंगलियों के निशान लेकर या आंखों के आइरिस को स्कैन करके बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन किया जाएगा। इसके बाद पते पर आधार कार्ड की फिजिकल कॉपी भेज दी जाएगी। आधार ऐप में बच्चे की प्रोफाइल को भी एड कर सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन