Aadhaar Card: छोटे बच्चों के भी आधार कार्ड बनवाने के हैं कई सारे फायदे! माता-पिता घर बैठे ऐसे करें अप्लाई
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Aadhaar Card: भारतीय नागरिक के लिए सबसे अहम दस्तावेजों में से एक आधार कार्ड भी है। इसकी जरूरत स्कूल में एडमिशन करवाने के अलावा बैंक या अन्य सरकारी और निजी कामों के लिए पड़ती है। ये ही कारण है कि आधार कार्ड को सबसे अहम दस्तावेज माना जाता है। देश के सभी नागरिक के पास आधार कार्ड का होना जरूरी है। ऐसे में कई बार ये सवाल बना रहता है कि क्या नवजात का आधार कार्ड बनवाना भी जरूरी है? या फिर 5 साल से कम उम्र तक के बच्चे का आधार कार्ड बनवाना चाहिए? अगर आपके भी मन में कुछ ऐसे ही सवाल हैं तो आइए इसके बारे में जानते हैं।
अगर आपका भी ये ही सवाल है कि 5 साल से कम उम्र तक के बच्चे का आधार कार्ड बन सकता है या फिर नहीं? तो आपको बता दें कि UIDAI की ओर से 5 साल से कम उम्र के बच्चे के लिए आधार कार्ड बनवाने की सुविधा दी जाती है। इस सुविधा को नीला आधार कार्ड (Blue Aadhaar Card) कहा जाता है।
ये भी पढ़ें- Aadhaar Card Free Update: घर बैठे कैसे फ्री में अपडेट करें आधार कार्ड? जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
5 वर्ष से कम उम्र तक के बच्चों का आधार कार्ड आप पास के आधार सेंटर में जाकर बनवा सकते हैं। आप चाहें तो ऑनलाइन प्रोसेस को भी अपनाकर ब्लू आधार कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं। ऐसे में आपको घर से बाहर जाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। माता-पिता में से किसी के भी आधार कार्ड को लिंक करके ब्लू आधार कार्ड बनवाया जा सकता है। चाहें तो माता-पिता अपने पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस जैसे दस्तावेज का भी यूज करके कार्ड बनवा सकते हैं।
ब्लू आधार कार्ड बनवाने के बाद आपको इस बात का जरूर ध्यान रखना चाहिए कि बच्चे के 5 साल पूरे होने के बाद आपको इस अपडेट करवाना है। 5 से 15 साल के बीच आपको अपने बच्चे का बायोमेट्रिक भी अपडेट करवा लेना चाहिए। इसके तहत बच्चे का रेटिना स्कैन और हाथों का बायोमेट्रिक टेस्ट करवाना जरूरी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: