Top 10 Richest Politician in Bihar: म‍िलें ब‍िहार के सबसे अमीर 10 नेताओं से, पहले वाले की दौलत देख दांतों तले दबा लेंगे उंगली

Top 10 Richest Politician in Bihar in hindi: ब‍िहार चुनाव 2025 (Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025) के ल‍िए माहौल तैयार है अब बस वोट‍िंग की तैयारी हो रही है. ऐसे में क्‍या आप जानते हैं क‍ि आपके ब‍िहार के सबसे धनी नेता कौन से हैं? आइये आपको टॉप 10 से म‍िलवाते हैं.

richest in Bihar 2025

Top 10 Richest Politician in Bihar: ब‍िहार में चुनावी मौसम है और जो लोग ब‍िहार की राजनीत‍ि में द‍िलचस्‍पी रखते हैं, वो ये भी जानना चाहते हैं क‍ि बिहार का सबसे धनी नेता कौन सा है. तो आइये आपकी मुलाकात उन 10 नेताओं से करवाते हैं, जो अकूत संपत्‍त‍ि और धन के माल‍िक हैं.

विज्ञापन

ADR और बिहार इलेक्शन वॉच की रिसर्च र‍िपोर्ट में ब‍िहार के सबसे अमीर और सबसे गरीब व‍िधायकों की सूची सामने आई है. हालांक‍ि ये आंकड़े साल 2025 के चुनावों से पहले के हैं, इसल‍िए इसमें कुछ ऊपर-नीचे होने की संभावना है, लेक‍िन कमोबेश बराबर ही है.

विज्ञापन

1. बी.के. सिंह (B.K. Singh)

पहले स्‍थान पर हैं राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (Rashtriya Lok Samta Party) के नेता बी. के. सिंह, जिनकी कुल संपत्ति 85.89 करोड़ है.

विज्ञापन

2. नीलम देवी (Neelam Devi)

दूसरे स्‍थान पर हैं मोकामा से JD(U) विधायक नीलम देवी. नीलम देवी के पास कुल 80 करोड़ रुपये की संपत्ति है. इसमें 29.8 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 50.6 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शाम‍िल है.

विज्ञापन

3. अनंत कुमार सिंह (Anant Kumar Singh)

मोकामा के ही पूर्व विधायक अनंत कुमार सिंह इस ल‍िस्‍ट में तीसरे स्‍थान पर हैं , ज‍िनकी कुल संपत्ति 68.56 करोड़ रुपये है. हालांकि, इनपर 17.15 करोड़ रुपये का लायबिलिटी भी है.

विज्ञापन

4. गजानंद शाही (Gajanand Shahi)

बरबीघा विधानसभा सीट पर कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े गजानंद शाही भले ही साल 2020 में चुनाव हार गए, पर उनकी कुल संपत्ति 61.23 करोड़ रुपये है.

विज्ञापन

5. संजीव सिंह (Sanjeev Singh)

56.62 करोड़ रुपये की कुल संपत्‍त‍ि के साथ कांग्रेस नेता संजीव सिंह पांचवे स्‍थान पर हैं.

विज्ञापन

6. मनोरमा देवी (Manorama Devi)

बेलागंज से जदयू विधायक मनोरमा देवी का नाम भी इस सूची में शाम‍िल है. उनकी कुल संपत्ति 50.62 करोड़ रुपये की है.

विज्ञापन

7. राजेंद्र कुमार वर्मा (Rajendra Kumar Verma)

7वें स्‍थान पर मौजूद राजेंद्र कुमार वर्मा साल 2020 में निर्दलीय से चुनाव लड़े और उनकी कुल संपत्ति 50.17 करोड़ रुपये है.

विज्ञापन

8. देव कुमार चौरसिया (Dev Kumar Chaurasia)

हाजीपुर सीट से हार का सामना करने वाले देव कुमार चौरस‍िया की कुल संपत्ति 49.32 करोड़ है और सबसे अमीर नेताओं की सूची में उनका नाम 8वें स्‍थान पर आता है.

विज्ञापन

9. जय वर्धन यादव (Jai Vardhan Yadav)

जदयू नेता जय वर्धन यादव पालीगंज से साल 202 में चुनाव लड़े, लेक‍िन हार गए. उनकी कुल संपत्ति 46.70 करोड़ रुपये है.

विज्ञापन

10. अनुनय सिन्हा (Anunay Sinha)

अनुनय सिन्हा की कुल संपत्ति 46.42 करोड़ रुपये है. साल 2020 के चुनाव में ये भी हार गए थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ