Bank Strike से पहले सरकार का बड़ा फैसला, संडे को भी खुलेंगे सभी बैंक; निपटा लें जरूरी काम

UFBU की 28 से 30 सितंबर की बैंक हड़ताल के बीच वित्त मंत्रालय का बड़ा फैसला. रविवार 27 सितंबर 2026 को सभी सरकारी बैंक और ग्रामीण बैंक खुले रहेंगे. जानें पूरी डिटेल.

Banks To Remain Open On Sunday 27 September 2026 Finance Ministry

Bank Open on Sunday: 27 सितंबर (रविवार) को खुले रहेंगे सरकारी बैंक! हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम अटका हुआ है, तो यह खबर सीधे आपकी जेब और सुकून से जुड़ी है. यूनियन फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 28 से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल (Bank Strike) का आह्वान किया है. ऐसे में आम जनता को कोई परेशानी न हो, इसके लिए वित्त मंत्रालय (Ministry of Finance) ने एक बड़ा और राहत भरा कदम उठाया है.

विज्ञापन

सरकार के आदेशानुसार, रविवार यानी 27 सितंबर 2026 को सभी सरकारी बैंक (Public Sector Banks) और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (Regional Rural Banks) सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे.

विज्ञापन

आइए, समझते हैं कि सरकार ने यह फैसला क्यों लिया और आपके बैंक के काम पर इसका क्या असर पड़ेगा.

रविवार को बैंक खोलने की क्यों पड़ी जरूरत?

दरअसल, बैंक यूनियनों की 3 दिन की हड़ताल (28-30 सितंबर) से ठीक पहले शनिवार (26 सितंबर – चौथा शनिवार) और रविवार (27 सितंबर) की छुट्टी पड़ रही थी. अगर रविवार को भी बैंक बंद रहते, तो लगातार 5 दिनों तक (26 सितंबर से 30 सितंबर तक) सरकारी बैंकों में काम-काज पूरी तरह ठप हो जाता. इतने लंबे समय तक बैंकों के बंद रहने से आम जनता के जरूरी लेन-देन, चेक क्लीयरेंस और सरकारी काम पूरी तरह अटक जाते.

विज्ञापन

इसी समस्या से बचाने और ग्राहकों की सुविधा के लिए वित्त मंत्रालय ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की मंजूरी के बाद 27 सितंबर (रविवार) को बैंकों को पूरी तरह चालू रखने का फैसला लिया है.

कौन-कौन से बैंक और सेवाएं रविवार को रहेंगी चालू?
वित्त मंत्रालय और आरबीआई के दिशानिर्देशों के अनुसार सभी सार्वजन‍िक क्षेत्र के बैंक (Public Sector Banks) जैसे क‍ि SBI, PNB, बैंक ऑफ बड़ौदा आदि खुले रहेंगे.

विज्ञापन

इसके साथ ही क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (Regional Rural Banks – RRBs) भी खुले रहेंगे. बैंक की सभी शाखाएं, कार्यालय, एटीएम-लिंक ब्रांच और करेंसी चेस्ट रविवार को सामान्य दिनों की तरह काम करेंगे.

वित्त मंत्रालय ने साफ कहा है कि आम ग्राहकों की सुविधा और भलाई सरकार की सबसे पहली प्राथमिकता है. साथ ही, सरकार और बैंक प्रबंधन ने यूनियनों से प्रस्तावित हड़ताल को टालने की भी अपील की है.

विज्ञापन

ग्राहकों के लिए काम की टिप्स
अगर आपको चेक जमा करना है, कैश निकालना या जमा करना है, या फिर पासबुक अपडेट करवानी है, तो सोमवार की हड़ताल का इंतजार किए बिना 27 सितंबर (रविवार) को ही बैंक चले जाएं. हड़ताल के दौरान नेट बैंकिंग, यूपीआई (UPI) और मोबाइल बैंकिंग सेवाएं चालू रहने की उम्मीद है, लेकिन कैश की कमी से बचने के लिए एटीएम से पैसा समय रहते निकाल लें.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ