Bank Holidays: यहां लगातार 3 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें जून से पहले कब-कब रहेगी बैंकों की छुट्टी?

Bank Holidays for Many Days: बैंक से जुड़े काम को निपटाने का सोच रहे हैं तो पहले ही जान लीजिए कि जून महीने की शुरुआत से पहले कब-कब बैंकों की छुट्टी रहने वाली है। किस राज्य में लगातार 3 दिनों के लिए बैंक बंद रहेंगे? आइए विस्तार से जानते हैं। 

Bank Holidays | Bank Holiday | may month Bank Holidays | Bank Holiday in may 2025

Bank Holidays: मई में कब-कब बैंकों की छुट्टी?

Bank Holidays for Many Days: जून महीने की शुरुआत बस कुछ दिनों में हो जाएगी। इससे पहले अगर आपका कोई बैंक से जुड़ा काम निपटाना बाकी है तो जल्दी इसे पूरा कर लीजिए। दरअसल, जून शुरू होने से पहले अलग-अलग राज्य में बैंकों की छुट्टी रहेगी। एक जगह लगातार 3 दिनों के लिए बैंक बंद रहेंगे। बैंक जाकर आपके लिए भी कोई काम निपटाना बहुत जरूरी है तो आइए जान लेते हैं कि कहां पर लगातार 3 दिनों के बैंकों की छुट्टी रहेगी? जून से पहले कहां और कब-कब बैंक बंद रहेंगे?

विज्ञापन

लगातार 3 दिनों के लिए यहां बंद रहेंगे बैंक?

भारतीय स्टेट बैंक की ओर से हर महीने की शुरुआत से पहले ही बैंक हॉलिडे लिस्ट को जारी कर दिया जाता है। मई के महीने की बैंक हॉलिडे लिस्ट भी पहले ही जारी हो चुकी है। अगर आप बैंक संबंधित काम निपटाने का सोच रहे हैं तो बता दें कि 24 मई, 25 मई और 26 मई को बैंकों की छुट्टी रहेगी।

विज्ञापन

हालांकि, सभी राज्यों में लगातार तीन बैंक बंद नहीं रहेंगे। 24 मई और 25 मई को देशभर के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी, लेकिन 26 मई को त्रिपुरा में बैंक की छुट्टी रहेगी।

26 मई को क्यों बंद रहेंगे बैंक?

26 मई, सोमवार को त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे। काजी नजरूल इस्लाम की जयंती के अवसर पर यहां सरकारी छुट्टी है। इस वजह से राज्य के सभी बैंक बंद रहेंगे। जबकि, 24 मई को चौथा शनिवार और 25 मई को रविवार होने के कारण बैंकों की छुट्टी देशभर में रहेगी।

विज्ञापन

जून से पहले कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

जून महीने की शुरुआत से पहले मई में 24 से 31 मई के बीच 6 दिन बैंक बंद रहेंगे, लेकिन ये छुट्टियां अलग-अलग अवसर और राज्य में रहेगी। 24 और 25 मई को पूरे भारत के बैंक बंद रहेंगे। जबकि, 26 मई को त्रिपुरा में बैंकों की छुट्टी रहेगी। इसके अलावा 29 मई को महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर हिमाचल प्रदेश में बैंकों की छुट्टी रहेगी। 30 मई, शुक्रवार को श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस है और पंजाब के सभी बैंक बंद रहेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ