Bank holidays December 2022: साल के आखिरी महीने में 14 दिन तक बंद रहेंगी बैंक शाखाएं, ग्राहकों के लिए जरूरी खबर
Edited By Nitin Arora

Edited By Nitin Arora

Bank holidays December 2022: कैलेंडर ईयर इसी महीने खत्म होने जा रहा है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की दिसंबर 2022 की अवकाश सूची के अनुसार, बैंकिंग सेवाएं कुछ दिनों के लिए बंद रहेंगी। हालांकि ऑनलाइन बैंकिंग कामकाज जारी रहेगा। ऐसे में अब जब आप बैंक से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य के लिए अपनी बैंक शाखा में जाना चाहते हैं, तो आपको दिसंबर महीने की छुट्टियों पर नजर मार लेनी चाहिए।
कुछ ऑफ तो RBI ही जारी करता है, जो पूरे देश में होते हैं, लेकिन कुछ राज्यों के हिसाब से भी होते हैं। जैसे- कोई त्योहार यूपी में मनाया जा रहा है, लेकिन वह गुजरात में नहीं मनाया जा रहा तो ऐसे में बैंक यूपी में तो बंद रह सकते हैं, लेकिन गुजरात में बैंक चालू रहेंगे। उदाहरण के लिए शिलांग में पा-तोगन नेंगमिंजा संगमा के लिए बैंक शाखाएं बंद हो सकती हैं लेकिन गोवा, बिहार या अन्य राज्यों में इसके लिए कोई बंद नहीं है।
दिसंबर के महीने में अपनी बैंक शाखा में जाने से पहले, आपको उन महत्वपूर्ण दिनों की सूची नोट कर लेनी चाहिए जिनके दौरान बैंक बंद रहेंगे।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की अवकाश कैलेंडर सूची के अनुसार, दिसंबर में RBI ने 8 छुट्टी जारी की, लेकिन कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। आठ के अलावा शेष दिन सप्ताहांत हैं। हालांकि, आपको ध्यान देना चाहिए कि सभी राज्यों या क्षेत्रों में कुल 14 दिनों तक बंद नहीं रहेंगे। यह कुल दिनों की संख्या है जब देश के विभिन्न हिस्सों में बैंक राज्य द्वारा मनाई गई छुट्टियों के अनुसार बंद रहेंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: