Pankaj Mishra
Read More
---विज्ञापन---
Gold Price Update: शादियों के सीजन में सोने और चांदी खरीदारी का इच्छा रखने वालों के लिए जरूरी खबर है। इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन सोने के साथ-साथ चांदी के के दामों में तेजी दर्ज की गई। बुधवार को सोना 2 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा हुआ जबकि चांदी की कीमत में 215 रुपये प्रति किलो की दर से बढ़त दर्ज की गई। इसके साथ ही बुधवार को सोने करीब 52800 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 61900 रुपये प्रति किलो के स्तर बंद हुई। फिलहाल लोगों पास सोना करीब 3400 रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी 18000 प्रति किलो से भी सस्ता खरीददारी का मौका है।
इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन बुधवार को सोना (Gold Price) 2 रुपये प्रति 10 ग्राम की मामूली बढ़त के 52777 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सोना 77 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 52775 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
और पढ़िए – New Rules 1st December: बड़ी खबर! कल से इन पांच नियमों में होगा बड़ा बदलाव, तुरंत जान लें नहीं तो…
बुधवार को सोने के साथ-साथ चांदी (Silver Price) की कीमत में भी तेजी दर्ज की गई। चांदी 215 रुपये की बढ़त के साथ 61900 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को चांदी (Silver Rate) 425 रुपये प्रति किलो की गिरावट के साथ 61685 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थीा
इस तरह बुधवार को 24 कैरेट वाला सोना 2 महंगा होकर 52777 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 2 रुपया महंगा होकर 52566 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 2 रुपया महंगा होकर 48344 रुपये, 18 कैरेट वाला महंगा 2 रुपया महंगा होकर 39583 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 2 रुपये महंगा होकर 30875 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ।
सोना फिलहाल अपने ऑलटाइम हाई से करीब 3423 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें कि सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 18080 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
और पढ़िए – CLOSING BELL: सेंसेक्स 63 हजार के पार! निफ्टी ने 18750 को छुआ, लगातार छठे सत्र में उच्च प्रदर्शन
सर्राफा बाजार के जानकारों की मानें तो लग्न के सीजन अभी काफी बचे हुए हैं। ऐसे में आने वाले दिनों सोना और चांदी की कीमत में तेजी का दौर जारी रहेगा। साथ ही इन लोगों का कहना है कि जल्द ही नए साल 2023 में सोने के भाव अपने उच्चतम स्तर के पास या फिर पार पहुंच जाएगा। ऐसे में अगर आपके यहां भी शादी-व्याह है और आपको सोना खरीदना है तो आप जल्द से जल्द खरीद लें। ताकि आपको कुछ फायदा हो पाए।
शादी-विवाह के मौसम में सोने और चांदी के दाम में उठापटक लगातार जारी है। सोने और चांदी के दाम कभी बढ़ जाते हैं तो कभी लुढ़क जाते हैं। इससे लग्न के सीजन में गहने खरीददार पशोपेश की स्थिति में हैं कि उनके लिए सोने और चांदी की खरीदना कब ठीक रहेगा यानी सस्ता मिलेगा। इस बीच इस कारोबारी हफ्ते की शुरुआत सोना और चांदी के दाम में तेजी से हुई है।
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।